विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए 300 यात्री वेटिंग में

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 30 May 2018 01:51 PM (IST)Updated: Thu, 31 May 2018 05:11 PM (IST)

इस बार कुमाऊं के रास्ते 1400 भक्तों ने कैलास मानसरोवर यात्रा को आवेदन किया। निर्धारित 18 दलों में 1080 यात्री ...और पढ़ें

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए 300 यात्री वेटिंग में
कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए 300 यात्री वेटिंग में

नैनीताल, [जेएनएन]: प्रसिद्ध कैलास मानसरोवर यात्रा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। पहला दल आठ जून को दिल्ली पहुंचेगा, जबकि लॉटरी व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद 12 जून को कुमाऊं में प्रवेश करेगा। इस बार कुमाऊं के रास्ते करीब 1400 भक्तों ने आवेदन करने के साथ ही शुल्क भी जमा कर दिया है। निगम प्रबंधन निर्धारित 18 दलों में 1080 यात्री भेजेगा और करीब तीन सौ यात्री प्रतिक्षा सूची में रखे गए हैं। 

कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार करीब 3800 भक्तों ने आवेदन किया था। इसमें से कुमाऊं के रास्ते जाने के इच्छुक आवेदकों की संख्या 2300 थी, जबकि सिक्किम के रास्ते 1300 यात्री जाना चाहते थे। सिक्किम से दस दलों में पांच सौ यात्री जाएंगे। 

यात्रा संचालक कुमाऊं मंडल विकास निगम में करीब 1400 भक्त पांच हजार पंजीकरण शुल्क जमा कर चुके हैं। इसमें से 1080 भक्तों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। करीब तीन सौ यात्री प्रतिक्षा सूची में हैं।

सौ कार्मिकों की लगाई ड्यूटी

कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि यात्रा में सौ से अधिक कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। प्रत्येक यात्री व कर्मचारी का निगम की ओर से पांच लाख का बीमा कराया जाएगा, जबकि पोनी-पोर्टर का भी एक लाख का बीमा होगा। यात्रा से करीब तीन पोनी-पोर्टर को रोजगार मिलता है।

चार जून से होगी आदि कैलास यात्रा

आदि कैलास यात्रा का पहला दल चार जून को रवाना होगा। यात्रा में काठगोदाम से काठगोदाम तक 35 हजार पांच सौ, धारचूला से धारचूला तक का किराया 30 हजार पांच सौ जबकि दिल्ली से दिल्ली तक 40 हजार पांच सौ तय है। अब तक इस यात्रा के लिए तीन सौ आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि कैलास मानसरोवर यात्रा में प्रति यात्री निगम को करीब 35 हजार रुपये मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: इस पर्वत पर स्थापित है यह मंदिर, नहीं जुड़ पाया पर्यटन सर्किट से

यह भी पढ़ें: केदारनाथ में कड़ाके की सर्दी से यात्रियों को बचाएगा इलेक्ट्रिक कंबल

यह भी पढ़ें: एक माह में दस लाख यात्री कर चुके चारधाम दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।