विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैलास मानसरोवर यात्रा पड़ाव को बेहतर बनाने में खर्च होंगे 50 लाख nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Wed, 01 Jan 2020 08:42 PM (IST)

कैलास मानसरोवर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस वर्ष पैदल पड़ावों को और बेहतर बनाया जाएगा। सरकार पड़ावों मेें नई सुविधाएं बढ़ाने के लिए 50 लाख की धनराशि खर्च करेगी।

कैलास मानसरोवर यात्रा पड़ाव को बेहतर बनाने में खर्च होंगे 50 लाख nainital news
कैलास मानसरोवर यात्रा पड़ाव को बेहतर बनाने में खर्च होंगे 50 लाख nainital news

पिथौरागढ़, जेएनएन : कैलास मानसरोवर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए इस वर्ष पैदल पड़ावों को और बेहतर बनाया जाएगा। सरकार पड़ावों मेें नई सुविधाएं बढ़ाने के लिए 50 लाख की धनराशि खर्च करेगी। स्वीकृत धनराशि में से 25 लाख की धनराशि कुमाऊं मंडल विकास निगम को आवंटित कर दी गई है। इस धनराशि से पैदल पड़ाव में बने आवास गृहों को बेहतर किया जाएगा।

60 किमी से अधिक करनी पड़ती है पैदल यात्रा

हिन्दू धर्मावलंबियों की सबसे बड़ी तीर्थ यात्रा कैलास मानसरोवर उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से संचालित होती है। भारत-चीन के बीच लिपूलेक दर्रे से होने वाली इस यात्रा में देश भर से आने वाले यात्रियों को 60 किमी. से अधिक पैदल यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों के लिए बूंदी, गुंजी, कालापानी, नाभीढांग सहित आधा दर्जन स्थानों में पैदल पड़ाव बनाए गए हैं। अक्टूबर माह में यात्रा संपन्न हो जाने के बाद इन पैदल पड़ाव को छोड़ दिया जाता है। मौसम की मार से पैदल पड़ाव में बने आवास गृह और अन्य सुविधाएं प्रभावित होती हैं, जिनमें अप्रैल माह से सुधार कार्य कराए जाते हैं। 10 जून को यात्रा शुरू  होने से पहले इन्हें दुरू स्त कर लिया जाता है। सरकार ने वर्ष 2020 में होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा में यात्रियों को और बेहतर सुविधा देने के लिए 50 लाख की धनराशि रखी गई है। 

25 लाख की धनराशि निगम को मिली

सहायक अभियंता कुमाविनि एमसी उप्रेती ने बताया कि पैदल पड़ावों की स्थिति को और बेहतर करने के लिए 50 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें से 25 लाख की धनराशि निगम को मिल गई है। इस वर्ष आवास गृहों में यात्रियों के बाथरू म-टॉयलेट आदि की सुविधा को और बेहतर किया जाएगा। कार्य कराने के लिए जल्द निविदा प्रक्रिया शुरू  की जाएगी।

यह भी पढ़ें : भीमताल में तलाशी जाएंगी पर्यटन की नयी संभावनाएं, यहां से दिखेगी पंचाचूली 

यह भी पढ़ें : जमरानी बांध बनने पर डूब क्षेत्र में आएगी 425 परिवारों की 50 हेक्टेयर भूमि