विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी को लड़कों के हवाले कर निकल गई ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ, ऐसे बची...

By gaurav kalaEdited By:
Published: Thu, 27 Oct 2016 11:35 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 28 Oct 2016 07:05 AM (GMT+05:30)

एक लड़की नाबालिग सहेली को कार में कुछ लड़कों के हवाले कर अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ निकल गई। इस बीच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: अनाथ किशोरी को उसकी मुंहबोली सहेली नैनीताल घुमाने के बहाने साथ ले आई। सहेली तो बॉयफ्रेड के साथ चली गई और किशोरी को कुछ लड़कों के साथ कार में छोड़ गई। इसी बीच युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की साजिश करने लगे। जानिए, फिर क्या हुआ।
किशोरी के अनुसार उसके माता-पिता नहीं है। जब वह तीन साल की थी तो एक दिल्ली में बेबी नामक मैडम ने उसे आश्रम मे दे दिया। आश्रम में उसके बाहर आने-जाने पर पाबंदी थी। हाल ही में आश्रम के समीप घर में एक चांदनी नामक लड़की मिली तो उसने उसे नैनीताल घुमाने की बात कही। इस पर वह राजी हो गई। 23 अक्टूबर को किशोरी लड़की के साथ नैनीताल आ गई।

पढ़ें: 48 साल की उम्र में 18 साल छोटे युवक से दिल लगा बैठी पांच बच्चों की मां, फिर...
सभी ने होटल मे खाना खाया तो तभी चांदनी बॉयफ्रेड के साथ बाइक पर निकल गई और उसे कार सवार लड़को के हवाले कर गए। कालाढूंगी रोड के रास्ते मे लड़के कार मे उसके साथ संबंध स्थापित करने के बाद हत्या करने की बात करने लगे तो किशोरी के होश फाख्ता हो गए।

पढ़ें: बेटे का जन्मदिन मना गांव से लौटा परिवार, ताला खोलते ही पत्नी की निकली चीख
जैसे ही लड़कों ने मंगोली से आगे सुनसान जगह पर लघुशंका के लिए कार रोकी तो तभी किशोरी जंगल की ओर दौड़ पड़ी। दो दिन जंगल में रात बिताने व भूख प्यास से व्याकुल किशोरी सुबह दस बजे फगुनियांखेत में एक व्यक्ति मनोज जोशी के घर पहुंची। सूचना पर पटवारी अमित शाह फगुनियांखेत पहुंचे। पटवारी के अनुसार किशोरी को विमर्श चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। उन्होने बताया कि किशोरी कुछ बताने अभी असमर्थता जता रही है।

पढ़ें: बाप-बेटे की करतूत, पचास पैसे के नुकसान पर बच्चे की अंगुली काटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।