विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार के शीशे तोड़कर सामान चुराने वाला आरोपित दबाेचा गया

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 20 Jan 2019 08:10 PM (IST)

नगर में कार के शीशे तोड़कर उसमें से सामान चोरी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की।

कार के शीशे तोड़कर सामान चुराने वाला आरोपित दबाेचा गया
कार के शीशे तोड़कर सामान चुराने वाला आरोपित दबाेचा गया

रामनगर, जेएनएन : नगर में कार के शीशे तोड़कर उसमें से सामान चोरी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की।

मोहल्ला भवानीगंज निवासी अहमद अली ने अपनी अल्टो कार घर के बाहर खड़ी की थी। इस बीच शीशा टूटने की आवाज आने पर वह नीचे उतरे तो एक व्यक्ति कार से म्यूजिक सिस्टम लेकर भाग रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध लगने पर एक युवक की तलाशी ली तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से रात में अल्टो कार से चुराया सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। जहां पूछताछ में उसने अपना नाम शरीफ पुत्र गुलाम रसूल निवासी सैफी टोला बरेली बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने बताया कि दो दिन पूर्व नगर में तीन कारों के शीशे तोड़कर म्यूजिक सिस्टम व बैटरी उसने ही चुराई थी। सामान चोरी करके उसने बरेली ले जाकर बेच दिया। वह फिर से चोरी की वारदात के लिए रात में रामनगर आया था। एसएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ बरेली में चोरी व मारपीट का मुकदमा भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें : बनभूलपुरा में कोतवाल और एसओ के हमलावर अब तक नहीं हो सके गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : पत्‍नी ने रात में जताई अंडे खाने की इच्‍छा, नहीं लाने पर खुद को लगा ली आग