विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital: नैनीताल की खूबसूरती की कायल हुई अभिनेत्री भाग्यश्री, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 16 Nov 2023 11:36 AM (IST)

Nainital उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि पोखरियाल काफल वेब सीरीज बना रहीं हैं। नैनीताल और रानीखेत ...और पढ़ें

अभिनेत्री भाग्यश्री को भाई नैनीताल की खूबसूरती
अभिनेत्री भाग्यश्री को भाई नैनीताल की खूबसूरती

 जागरण संवाददाता, नैनीताल। बॉलीवुड की हिट फिल्म मैंने प्यार किया की नायिका भाग्यश्री वेब सीरीज काफल में नजर आएंगी। शूटिंग के लिए दो दिन दौरे पर पहुंची भाग्यश्री को नैनीताल की सुंदरता बेहद भा गई। शूटिंग के बाद सैर सपाटे के साथ ही वह प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाती दिखीं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल की बेटी आरुषि पोखरियाल काफल वेब सीरीज बना रहीं हैं। नैनीताल और रानीखेत में 40 दिनों के शूटिंग कार्यक्रम के बीच अक्टूबर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल पहुंचकर फिल्म के मुहूर्त शॉर्ट का शुभारंभ किया था।

फिल्म की कास्ट है दमदार

फिल्म में अभिनेता दिव्येंदु, हेमंत पांडे, इश्तियाक खान, मुक्ति मोहन समेत तमाम अभिनेता काम कर रहे है। कुछ दिनों तक रानीखेत में शूट करने के बाद अब दोबारा नैनीताल में शूटिंग शुरू हो गई है। शूटिंग के लिए भाग्यश्री पर भी नैनीताल में कई सीन फिल्माए गए। दो दिन तक शूटिंग के बाद वह वापस लौट गई।

नैनीताल की खूबसूरती की कायल हुई भाग्यश्री

वापसी के बाद उन्होंने माल रोड से नैनीझील का वीडियो भी इंस्टाग्राम में पोस्ट किया। अभिनेता हेमंत पांडे ने बताया कि बुधवार को भाग्यश्री लौट गईं। दो दिन की शूटिंग में वह नैनीताल की सुंदरता की ही बातें करती रहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।