Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्‍ली चुनाव खत्‍म होते ही उत्‍तराखंड के पर्यटन में आया उछाल, वीकेंड पर नैनीताल में सैलानियों की खासी भीड़

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 07:35 PM (IST)

    Tourist Rush in Nainital नैनीताल में वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के होटल और पार्किंग स्थल पर्यटकों से खचाखच भरे रहे। सैलानियों ने सुहा ...और पढ़ें

    Tourist Rush in Nainital: नैनी झील में नौका विहार करते पर्यटक। जागरण
    Tourist Rush in Nainital: नैनी झील में नौका विहार करते पर्यटक। जागरण

    जागरण संवादाता, नैनीताल। Tourist Rush in Nainital: शहर में वीकेंड पर सैलानियों की खासी भीड़ नजर आई। जिसके चलते नगर की रंगत में निखार नजर आया। सैलानियों सुहावने मौसम के साथ नगर के पर्यटन स्थलों की सैर की।

    चुनावों के खत्म होते ही सैलानियों का उमड़ना हुआ शुरू

    दिल्ली में विधानसभा चुनावों के खत्म होते ही सैलानियों का उमड़ना शुरू हो गया है। जिस कारण नगर में खासी चहल पहल रही। शनिवार को शहर के होटलों के अधिकांश कमरे पैक हो गए और पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से पटे नजर आए। सड़कों में कुछ हद तक यातयात प्रभावित भी नजर आया। जिसे पुलिस के सिपाहियों ने दुरुस्त करवाया।

    मौसम खुशनुमा होने के कारण सैलानियों ने नगर के पर्यटन स्थलों का खूब लुत्फ उठाया। नगर के पर्यटन स्थल क्रमशः चिड़ियाघर, स्नोव्यू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन समेत वाटर फाल व अन्य पर्यटन स्थलों में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। शाम के समय मालरोड में भी सैलानी टहलते नजर आए।

    यह भी पढ़ें- पृथ्‍वी के नजदीक आ रही आसमानी आफत से साइंस की दुनिया में हड़कंप, वैज्ञानिकों की पैनी नजर

    इस वीकेंड पर सैलानियों की आमद में हुआ इजाफा

    नौका विहार करने वाले सैलानी भी नजर आए। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार इस वीकेंड पर सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। उम्मीद है कि शीतावकाश के बाद आवासीय विद्यालयों का खुलना सोमवार से शुरू हो जाएगा। जिसके चलते पर्यटकों की आमद निरंतर वृद्धि जारी रहेगी।

    इधर नगर में पूरे दिन चटक धूप खिली रही। दोपहर में धूप में बैठना असहनीय था। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 81 व न्यूनतम 50 प्रतिशत रही।

    यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में दुष्कर्म, लूट, डकैती और दहेज हत्या के अपराधों में आई कमी, लेकिन इन मामलों में हुई बढ़ाेतरी

    नैनीताल में वाहन से पर्यटक का बैग चोरी

    नैनीताल: पार्किंग में चोरों ने सेंधमारी कर वाहन से बैग उड़ा लिया। पर्यटकों की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ निवासी उजमा अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए नैनीताल आई हुई थी। उन्होंने अपना वाहन मल्लीताल नाला नंबर 23 के ऊपर बनाई पार्किंग में पार्क कर दी। इस बीच वह कार में एक बैग भूल गए।

    खबरें और भी

    सुबह घर निकलने के लिए वह समीप पार्किंग में पहुंची तो वाहन का शीशा खुला मिला, इसके बाद शीशा खोला गया तो कार के भीतर से बैग गायब देख दंग रह गई। पार्किंग कर्मियों से पूछताछ तो उन्होंने वाहन में नुकसान होने पर उनकी जिम्मेदारी नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। जिसके बाद पर्यटक शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गए।

    पर्यटक ने बताया कि बैग में उसके कपड़े, हजारों के इलेक्ट्रानिक सामान था। पुलिस ने सड़क व पार्किंग के समीप लगे सीसीटीवी खंगाले, मगर चोरों का कुछ पता नहीं चल सका। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।