विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम के बाद ऊर्जा निगम की अपील, बल्‍ब बंद रखें, इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:06 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार रात बिजली बल्‍ब बंद रखने का एलान किया है। इस स्थिति में ऊर्जा निगम पर ग्रिड बचाने की चुनौती है। ऊर्जा निगम जनता से अपील कर रहा है।

पीएम के बाद ऊर्जा निगम की अपील, बल्‍ब बंद रखें, इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं Nainital News
पीएम के बाद ऊर्जा निगम की अपील, बल्‍ब बंद रखें, इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं Nainital News

हल्द्वानी, जेएनएन : प्रधानमंत्री के रविवार की रात नौ बजे से नौ मिनट तक घर की लाइट बंद रखकर दीये, मोमबत्ती व मोबाइल की टार्च जलाने के आह्वान का देशभर के लोगों को समर्थन मिलता दिख रहा है। वहीं इस आह्वान ने ऊर्जा निगम के सामने ग्रिड बचाने की चुनौती आ गई है। अगर अचानक ग्रिड पर लोड अत्यधिक कम हुआ और नौ मिनट बाद अचानक बढ़ा तो ग्रिड फेल होेने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में वास्तविक ब्लैक आउट हो सकता है। ऊर्जा निगम के अफसर नौ मिनट तक केवल बल्ब बंद रखने और इस अवधि के दौरान अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण जलाकर रखने का आह्वान कर रहे हैं।

ग्रिड फेल होने का खतरा

देशभर के ग्रिड आपस में एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। प्रधानमंत्री ने रविवार रात नौ बजे तक दीये, मोमबत्ती व मोबाइल की टार्च जलाकर रखने के साथ ही बल्ब बंद रखने का आह्वान किया है। वहीं, ऊर्जा निगम के अफसरों के मुताबिक अचानक लोड अत्यधिक कम होने या बढ़ने से ग्रिड फेल होने का खतरा रहता है। इससे पावर प्लांट बंद हो जाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो वास्तविक ब्लैक आउट होने के साथ ही आपूर्ति बहाल होने में अनिश्चित समय लग जाएगा।

ऊर्जा मंत्रालय ने राज्‍यों को भेजा यह पत्र

ऊर्जा मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र भेजकर नौ मिनट तक केवल बल्ब ही बंद रखने की अपील जनता से करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पंखे, कूलर, फ्रीज, एसी आदि इलेक्ट्रानिक उपकरणों को चालू रखने की अपील की गयी है। साथ ही नौ मिनट बाद अचानक घर का बिजली लोड भी न बढ़ाने की अपील की गयी है। अस्पताल, नगर निकाय की स्ट्रीट लाइटों कोे भी बंद नहीं करने के लिए कहा गया है। विद्युत वितरण खंड हल्‍द्वानी शहर के अधीक्षण अभियंता डीके जोशी ने लोगों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री के आह्वान काे शत-प्रतिशत सफल बनाएं, अलबत्ता घर के बल्ब बंद रखने के दौरान लोड स्थिर रखने के लिए अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण को बंद न करें।

यह भी पढ़ें : पीएम के बाद ऊर्जा निगम की अपील, बल्‍ब बंद रखें, अन्‍य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं

यह भी पढ़ें : क्‍वारंटाइन सेंटर में मदद करने पहुंचे भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज