विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवभूमि का गौरव लौटाने को हरीश सरकार को उखाड़ फेंकोः शाह

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Wed, 07 Dec 2016 11:15 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:25 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की परिवर्तन रैली में उत्तराखंड की प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

News Article Hero Image

हल्द्वानी, [जेएनएन]: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की परिवर्तन रैली में उत्तराखंड की प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि का गौरव लौटाने के लिए उत्तराखंड में परिवर्तन जरूरी है। ऐसे में इस भ्रष्टाचारी सरकार को बदलना होगा।
एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन रैली के समापन के मौके पर उन्होंने कहा कि आज कुमाऊं में परिवर्तन यात्रा समाप्त होने जा रही है। यहीं से परिवर्तन की शुरुवात होगी।

पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशान, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा
उन्होंने कहा कि एक दल की सरकार जाए दुसरे की आए ये परिवर्तन नहीं है। परिवर्तन तो देवभूमि का गौरव लौटाना है। जो भाजपा करेगी।
प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज जो हुक्मरान बैठे हैं, वे यहां अलग उत्तराखंड नही, बल्कि केंद्र शासित राज्य चाहते थे। तब अटल जी ने नया राज्य दिया।
उन्होंने कहा कि तब यह कल्पना नहीं की थी कि कोई सीएम खनन माफिया से सौदे करे। अब उत्तराखंड को बदलने का समय आ गया। देश में ढाई साल से मोदी सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा।

पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कांग्रेसियों के 12 लाख करोड़ रुपये एक झटके में बर्बाद हो गए। इसीलिए वे नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं।कांग्रेस इतने वर्ष तक चुप बैठी रही। सर्जिकल स्ट्राइक करके हमने दिखाया। वहीं, कांग्रेसियों के घर से 400 टन चावल निकलता है। वह गरीबों का है। अब मोदी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। हम दो तिहाई बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएंगे।
पढ़ें-राम, गंगा और सेना के नाम पर राजनीति कर रहे हैं मोदीः किशोर
जनसभा में भाजपा प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय कपडा राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, पूर्व सांसद सतपाल महाराज व बची सिंह रावत, राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-नोटबंदी से गरीब के आगे झुक रहा अमीर: रविशंकर प्रसाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।