विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NH-74 scam : तीन दर्जन फरार किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 24 Nov 2019 09:30 AM (IST)

राज्‍य के सबसे बड़े एनएच-74 घाेटला मामले में बैक डेट में 143 कर करोड़ों का मुआवजा हड़पने वाले फरार चल रहे तीन दर्जन किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन ।

NH-74 scam : तीन दर्जन फरार किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन
NH-74 scam : तीन दर्जन फरार किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन

रुद्रपुर, जेएनएन : राज्‍य के सबसे बड़े एनएच-74 घाेटले में बैक डेट में 143 कर करोड़ों का मुआवजा हड़पने वाले फरार चल रहे तीन दर्जन किसानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) को एसआइटी ने न्यायालय में आवेदन किया है। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद किसानों की धरपकड़ की जाएगी। गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि एनएच-74 मुआवजा घोटाले में मुकदमा दर्ज होने के बाद एसआइटी ने जांच शुरू कर दी थी। जांच में अधिकारियों, कर्मचारियों और बिचौलियों से मिलीभगत कर किसानों ने बैक डेट पर 143 कर करोड़ों का मुआवजा लिया था। अधिकारियों तक बिचौलियों के माध्यम से कमीशन पहुंचाया था। जांच में 211 करोड़ से अधिक घोटाले की पुष्टि होने के बाद एसआइटी ने दो दर्जन अधिकारी, कर्मचारी, बिचौलिए और बिल्डर्स तथा किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही मुआवजा लेने वाले 72 से अधिक और किसानों को चिह्नित किया था। जिसमें से दो दर्जन किसान लिए गए मुआवजा का कुछ भाग लौटा चुके हैं। कुछ किसानों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जबकि पूर्व में दो दर्जन किसानों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर पुलिस पांच किसानों को दो सप्ताह पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

अभी भी तीन दर्जन किसान एसआइटी की राडार पर है। एसआइटी ने इन किसानों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के लिए न्यायालय में आवेदन कर दिया है। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने बताया कि फरार चल रहे तीन दर्जन किसानों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू के लिए आवेदन कर दिया गया है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : खास डिवाइस से कार का लॉक खोलकर वाहन चुराने वाले हाईटेक चोर गिरफ्तार, कार भी हुई बरामद

यह भी पढ़ें : पत्नी की हत्या में दोषी अधिवक्ता पति को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया