उत्तराखंड में अर्णव तूफान का असर, पहाड़ों में कोहरे का कहर... नैनीताल में बढ़ी नमी
अर्णव तूफान के प्रभाव से नैनीताल सहित हिमालयी क्षेत्रों में घना कोहरा छा रहा है, जो बढ़ी हुई नमी के ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवादाता, नैनीताल। नैनीताल सहित पहाड़ों सहित हिमालयी क्षेत्रों में अक्टूबर के अंतिम दिनों में उठे तूफान अर्णव का असर कोहरे के रूप में देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों में नमी की मात्रा में हुई वृद्धि से अगले कुछ दिन कोहरा बनने की प्रक्रिया जारी रहेगी। तेज हवाओं के बाद ही कोहरा छंट पाएगा।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वायुमंडलीय वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठने वाले प्रभावशाली चक्रवातों के प्रभाव से हिमालय हिमालय शायद ही कभी अछूता रहा हो। अर्णव के कारण उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में छुटपुट बारिश देखने मिली थी। जिस कारण वातावरण में नमी की मात्रा में वृद्धि हुई।
नमी न केवल सतह पर है, बल्कि वातावरण में छाई हुई है, जो सूर्य की ऊष्मा से कोहरे ने बदल रही है। अर्णव के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों का विस्तार हुआ। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊपर उठती नम हवा ने वर्षा और हिमपात की परिस्थितियां बनी।
अब नमी की मात्रा अधिक होने से कोहरा बनने लगा है। कोहरा दिन चढ़ने के साथ ही उठना शुरू हो जाता है और दिन ढलने के साथ ही बैठ जाता है। कोहरा प्रदूषणमुक्त है। जब तक तेज हवाएं या बारिश नहीं होगी , तब तक कोहरे का प्रभाव बने रहेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।