विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुद्रपुर में बाजार से लौट रहीं गर्भवती दुष्कर्म पीडि़ता को रौंदने की कोशिश Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 29 Feb 2020 07:12 PM (IST)

रुद्रपुर में बाजार से लौट रहीं दुष्‍मर्क पीडि़ता को आरोपित के जीजा और साले ने रौंदने की को‍शिश की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीडि़ता गर्भवती है।

रुद्रपुर में बाजार से लौट रहीं गर्भवती दुष्कर्म पीडि़ता को रौंदने की कोशिश Nainital News
रुद्रपुर में बाजार से लौट रहीं गर्भवती दुष्कर्म पीडि़ता को रौंदने की कोशिश Nainital News

रुद्रपुर, जेएनएन : दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई युवती को रुद्रपुर में शुक्रवार देर शाम रौंदने की कोशिश हुई। गंभीर मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपित गिरफ्त में नहीं आ सके। ऐसे में पीडि़ता का पूरा परिवार सहमा है। सरेशाम हुई वारदात से हर कोई सकते मेें है।

हल्द्वानी जेल में बंद है दुष्कर्म का आरोपित

वर्ष 2019 में ट्रांजिट कैंप निवासी कौशल गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ। छह दिसंबर 2019 को पुलिस ने कौशल को गिरफ्तार कर लिया। तब से वह हल्द्वानी जेल में बंद है। इस बीच पीडि़ता के गर्भवती होने की बात सामने आई। मामले की सुनवाई 27 फरवरी को थी।

बाजार से घर लौट रही थीं पीडि़ता

शुक्रवार शाम को पीडि़ता बाजार से घर जा रही थी। दुर्गा मंदिर गली में आरोपित कौशल गुप्ता के भाई राहुल और उसके जीजा सोनू ने बाइक से उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे पीडि़ता घायल हो गई। इसके बाद दोनों मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को जीजा-साले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएसआइ भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले में कब क्या हुआ

-06 दिसंबर 2019 : दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज। आरोपित गिरफ्तार  

-01 जनवरी  2020 : गर्भवती होने का चला पता

-27 जनवरी 2020 : मामले की सुनवाई

-28 जनवरी 2020 : पीडि़ता को रौंदने की कोशिश

-29 जनवरी 2020 : में आरोपित जीजा-साले पर मुकदमा

यह भी पढ़ें : मालकिन को कमरे में बंद कर चोरों ने खंगाला घर, लाखों के जेवरात लेकर फरार

यह भी पढ़ें : ठगों का नया पैतरा, युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रधानों को भेजा पत्र