विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार में तड़पता मिला आयुर्वेद डॉक्टर, अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस Nainital News

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 11 Apr 2020 10:42 AM (IST)

आयुर्वेदिक डॉक्टर कार में तड़पते हालत में मिले। गंभीर हाल में डॉक्टर को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

कार में तड़पता मिला आयुर्वेद डॉक्टर, अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस Nainital News
कार में तड़पता मिला आयुर्वेद डॉक्टर, अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस Nainital News

रुद्रपुर, जेएनएन : शहर के बीच क्लिनिक चलाने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर कार में तड़पते हालत में मिले। गंभीर हाल में डॉक्टर को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

देर रात क्लिनिक के बाहर खड़ी थी कार

शहर के बत्रा कॉलोनी निवासी 48 साल के ज्ञान प्रकाश भारद्वाज आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। आवास विकास में उनका क्लिनिक है। वह वर्षों से क्लिनिक चलाते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात उनकी कार क्लिनिक के बाहर खड़ी थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों को शक हुआ और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का दरवाजा खोला तो वह बेहोश पड़े हुए थे। शरीर नीला पड़ चुका था। इस पर उनको निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पीएम रिपोर्ट से साफ होगी स्थिति

मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल कैलाश भट्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। फिलहाल पुलिस अपनी स्तर से भी मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : बैग बनाने वाली कंपनी ने तैयार की महज 500 रुपये की पीपीई किट

यह भी पढ़ें :गौरैया को घरौंदा व समाज को उम्मीद दे रहे राजेंद्र, लॉकडाउन में पेश की मिसाल