विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर हल्द्वानी में महारैली, 20 दिसंबर को हजारों लोग करेंगे हल्ला-बोल

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:40 AM (IST)

बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने और गौला नदी पर स्थायी तटबंध बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र में आंदोलन तेज हो गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, लालकुआं (नैनीताल) । बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने, गौला नदी पर स्थायी तटबंध बनाने और अन्य मांगों को लेकर क्षेत्र में आंदोलन तेज हो गया है। तहसील में वन अधिकार संगठन के नेतृत्व में धरना 20वें दिन पहुंच गया, जबकि कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के बैनर तले शहीद स्मारक में क्रमिक अनशन 23वें दिन भी जारी रहा।

वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों की बैठक में आंदोलन के अगले चरण में 20 दिसंबर को हल्द्वानी में विशाल महारैली आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें नैनीताल जिले के वन क्षेत्रों में अधिकारों के लिए संघर्षरत समितियों और ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा।

सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन तेज करते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इस दौरान मंगल सिंह कोश्यारी, हर सिंह कोरंगा, खिलाफ सिंह दानू, हेमवती नंदन दुर्गापाल, प्रदीप बथ्याल, भुवन जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और आंदोलनकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- फिर उठी उत्तराखंड के बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग, भारी बारिश के बीच जुटे हजारों लोग

यह भी पढ़ें- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर विशाल जनसभा, अर्जुन नाथ गोस्वामी ने छोड़ा अन्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।