Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चुनाव में बागियों को निष्क्रिय करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हाईकमान को करेंगे रिपोर्ट

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 03 Nov 2018 06:00 AM (IST)

    प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा के प्रदेश हाईकमान ने अब प्रदेश के प्रत्येक निकायों में अपने कार्यकर्ता भेज दिए हैं। ...और पढ़ें

    चुनाव में बागियों को निष्क्रिय करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हाईकमान को करेंगे रिपोर्ट
    चुनाव में बागियों को निष्क्रिय करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हाईकमान को करेंगे रिपोर्ट

    संस, रामनगर : प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर भाजपा के प्रदेश हाईकमान ने अब प्रदेश की प्रत्येक निकाय एवं निगम में अपने कार्यकर्ता भेज दिए हैं। यह बागी उम्मीदवारों का समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं पर पैनी नजर रखे हैं। इसकी सीधी रिपोर्ट यह प्रदेश के हाईकमान को भेजेंगे। सूत्र बताते है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने चुनावी रणनीति के तहत प्रदेश की प्रत्येक की प्रत्येक निगम, नगर पंचायत में पाच से दस ऐसे कार्यकर्ता तैनात कर दिए है जो भाजपा के बागी उम्मीदवारों का समर्थन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर गुपचुप रूप से नजर रखे हुए है। जिन कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है उनके बारे में न तो भाजपा संगठन को इसकी जानकारी है और न ही किसी कार्यकर्ता को। माना जा रहा है यह कार्यकर्ता किसी भी कार्यकर्ता के संपर्क में न रहकर भाजपा के बागी उम्मीदवारों के जनसंपर्क पर यह नजर रखेंगे कि उनके साथ या अन्य प्रत्याशियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता तो मौजूद नहीं है। एक सामान्य प्रक्रिया के तहत हमने अपने कुछ कार्यकर्ताओं को प्रत्येक नगर निगम, नगर निकाय में भेजा गया है, जिसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। यह लोग अपने स्तर से संगठन के कामकाज, चुनावों में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले लोगों के अलावा निकाय चुनाव में कहां पर कमजोरी है इन सब बातों पर गहनता से पड़ताल करेंगे।

    अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा कांग्रेस ने बगावत थामने के लिए बनाया समन्वयक

    हल्द्वानी : भाजपा बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी हैं, वहीं कांग्रेस ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया को समन्वयक बनाया गया है। गौनिया को नैनीताल, रामनगर, भवाली व भीमताल में निकाय चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। गौनिया ने कहा कि इन निकायों में बगावत करने वालों पर नजर रखी जाएगी। उनसे समन्वय स्थापित किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए काम किया जाएगा। पार्टी विरोधी काम करने वाले बागियों पर कार्रवाई होगी।