विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

janta curfew : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बेटे के साथ चर्चा और बच्चों संग मस्ती कर गुजारा दिन

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 23 Mar 2020 09:30 AM (IST)

वैसे तो महामारी से लडऩे के लिए लॉकडाउन यानी जनता कफ्र्यूं था लेकिन ऐसे में भी शहर के ही रहने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपना पूरा दिन शानदार तरीके से बिताया।

janta curfew : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बेटे के साथ चर्चा और बच्चों संग मस्ती कर गुजारा दिन
janta curfew : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बेटे के साथ चर्चा और बच्चों संग मस्ती कर गुजारा दिन

हल्द्वानी, जेएनएन : वैसे तो महामारी से लडऩे के लिए लॉकडाउन यानी जनता कर्फ्यू था, लेकिन ऐसे में भी शहर के ही रहने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपना पूरा दिन शानदार तरीके से बिताया। बेटे विकास भगत से राजनीतिक और पारिवारिक चर्चा की तो बच्चों के साथ मस्ती। अपने परंपरागत शौक गार्डर्निंग करने से भी नहीं चूके।

भजन सुनकर दिन की शुरुआत

प्रतिदिन की तरह सुबह पांच बजे उठे। नित्य कर्म के बाद पूजा-पाठ किया। राजनीतिक व्यस्तता के बीच जहां पूजा-पाठ का समय करीब आधे घंटे तक रहता था, वहीं आज यह समय एक घंटे से अधिक हो गया। पूरे इत्मीनान से भजन सुने और प्रार्थना की। इसके बाद नाश्ता किया और फिर बेटे विकास भगत से अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर चर्चा करने लगे। कहां कितनी सड़कें बनी और कहां पर पेयजल लाइनें बिछाई जानी हैं और भी तमाम बातें। इसके साथ ही परिवार को लेकर भी तमाम बातें हुई।

शंख व घंटी बजाना भी नहीं भूले

इसमें उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। इसी बीच समय मिला तो गार्डनिंग करने निकल गए और आंगन में फूलों की गुड़ाई करने लगे। दोपहर के भोजन के बाद कुछ देर आराम और शाम होते ही छत पर पीएम नरेंद्र मोदी के किए गए आह्वान पर शंख व घंटी बजाना भी नहीं भूले। पूरे मनोयोग इसे इस पहल को अंजाम देने के साथ ही बीच-बीच में फोन अटैंड भी करते रहे।

70 साल में ऐसा दिन आज तक नहीं दिखा

भगत बताने लगते हैं, 70 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक इस तरह की स्थिति नहीं देखी। डेंगू में थोड़ा बहुत होता है। हल्द्वानी में एक बार कमला हत्याकांड के दौरान कर्फ्यू लगा था, लेकिन महामारी से लडऩे के लिए ऐसा कर्फ्यू आज ही देखा।

जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद

प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना जैसी महामारी से लडऩे के लिए जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। राच्य में यह सफल रहा। इसके लिए वह सभी प्रदेशवासियों, पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही विपक्ष का भी धन्यवाद करते हैं।

यह भी पढ़ें : स्क्रीनिंग के लिए भटकते रहे ब्राजील के युवा, दुबई से लौटे पिथौरागढ़ के लोग खुद ही पहुंचे एसटीएच

यह भी पढ़ें : ताली, थाली, घंटी और शंख बजाकर लोगों ने कोरोना योद्धाओं का जताया आभार