Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Corbett National Park: कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे के लिए 15 अक्‍टूबर से बुक‍िंग, वेबसाइट का नाम भी बदला

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 08:16 PM (IST)

    कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने इस बार बुक‍िंग वेबसाइट के नाम में भी बदलाव करते हुए कॉर्बेटऑनलाइन.यूके.जीओवी.इन के स्थान पर कॉर्बेटजीओवी.ओआरजी कर दिया गया है ...और पढ़ें

    एडवांस बुक‍िंग फिलहाल 15 नवंबर से 30 नवंबर तक यानी 15 दिन के लिए ही हो पाएगी।
    एडवांस बुक‍िंग फिलहाल 15 नवंबर से 30 नवंबर तक यानी 15 दिन के लिए ही हो पाएगी।

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे का इंतजार कर रहे पर्यटक 15 अक्टूबर से आनलाइन बुकिंग शुरू करा सकेंगे। एडवांस बुक‍िंग फिलहाल 15 नवंबर से 30 नवंबर तक यानी 15 दिन के लिए ही हो पाएगी। पार्क प्रशासन ने बुकिंग वेबसाइट के नाम भी इस बार बदलाव कर दिया है। मानसून सीजन की वजह से कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के लिए 15 जून से नाइट स्टे बंद हो जाता है। अब 15 नवंबर से नाइट स्टे खुल जाएगा।

    बुक‍िंग वेबसाइट के नाम में भी बदलाव

    कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने इस बार बुक‍िंग वेबसाइट के नाम में भी बदलाव करते हुए कॉर्बेटऑनलाइन.यूके.जीओवी.इन के स्थान पर कॉर्बेटजीओवी.ओआरजी कर दिया गया है। नई वेबसाइट से ऑनलाइन बुक‍िंग 15 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। हालांकि, अभी पर्यटकों को पुरानी वेबसाइट से भी बुक‍िंग की सुविधा मिलती रहेगी। पुरानी साइट का वेब एड्रेस डालने पर यह नई वेबसाइट से ल‍िंक हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Jim Corbett: कॉर्बेट नेशनल पार्क की नई वेबसाइट बनकर तैयार, सफारी बुक करना हुआ आसान