विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भतीजी की शादी का चल रहा था जश्‍न तभी बस की चपेट में आकर चाचा की मौत

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Sun, 12 May 2019 10:12 AM (GMT+05:30)

भतीजी की शादी में हंसी खुशी समय बिताने के बाद मध्य रात्रि समारोह में उस समय कोहराम मच गया जब ...और पढ़ें

भतीजी की शादी का चल रहा था जश्‍न तभी बस की चपेट में आकर चाचा की मौत
भतीजी की शादी का चल रहा था जश्‍न तभी बस की चपेट में आकर चाचा की मौत

रुद्रपुर, जेएनएन : भतीजी की शादी में हंसी खुशी समय बिताने के बाद मध्य रात्रि समारोह में उस समय कोहराम मच गया जब दुल्हन के चाचा निजी बस की चपेट में आकर काल का ग्रास बन गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बस का पीछा किया, जिसे नानकमत्ता में पकड़ भी लिया गया। लेकिन पुलिस द्वारा दुर्घटना में उस बस से न होने का दावा करने पर ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई।  

शुक्रवार रात्रि पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम बरा में रामचंद्र (40) पुत्र नन्हे लाल निवासी बरा की भतीजी का वैवाहिक समारोह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में चल रहा था। मध्य रात्रि लगभग पौने एक बजे वह समारोह में आए अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान अनियंत्रित निजी ट्रैवल्स की बस ने रामचंद्र को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहां मौजूद अन्य कई लोग दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसे में घायल रामचंद्र को विवाह में आई बस से ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद फरार बस चालक के पीछे ग्रामीणों ने अपने वाहन दौड़ा दिए। बस को नानकमत्ता में चालक ने ढाबे के बीच में छिपाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने दुर्घटना में जिस बस के होने का दावा किया उसे पुलिस द्वारा नकार दिया गया। जिस पर नानकमत्ता में तैनात उपनिरीक्षक से ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक भी हुई। ग्रामीणों ने बरा में लगे सीसीटीवी कैमरों से उसकी पुष्टि कराने की बात कहीं। एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने पुलभट्टा एसओ प्रभात कुमार को दुर्घटना के कारणों की रिपोर्ट तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं।

11 जून को तय थी बेटी की शादी 

रामचंदर के दो बेटी और एक बेटा है। उसकी एक बेटी की शादी हो चुकी है, वहीं दूसरी बेटी की शादी 11 जून को निर्धारित की गई थी। भतीजी की शादी के दौरान पूरा परिवार खुश था, किसी ने नहीं सोचा था कि इस तरह खुशियां मातम में बदल जाएंगी। रामचंदर की मौत के बाद बेटी की शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : यात्रियों को स्टेशन आने से पहले नींद से जगाएगा रेलवे

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।