विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार कूड़ा गाड़ी से टकराई, एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

Published: Sat, 19 Jul 2025 07:34 PM (IST)

हल्द्वानी के गौला बाईपास पर कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार कूड़ा गाड़ी से टकरा गई जिसमें पांच लोग ...और पढ़ें

गौला बाईपास पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास हुआ हादसा. Concept
गौला बाईपास पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास हुआ हादसा. Concept

HighLights

  1. कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त
  2. गौला बाईपास पर कूड़ा गाड़ी से टक्कर
  3. एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। गौला बाईपास पर ट्रंचिंग ग्राउंड के पास सड़क पर बना कट हादसे का सबब बन रहा है। कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे पर्यटकों की कार कट पर कूड़ा गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो सगे भाइयों व महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया है।

शुक्रवार को लखनऊ के विवेक खंड निवासी राजन पांडे, प्रज्वल तिवारी, अनक दुबे, शिवम पांडे व शगुन पांडे कार में सवार होकर कैंची धाम दर्शन के लिए निकले थे। शनिवार को हल्द्वानी पहुंचने के बाद कार सवार गौला बाईपास होते हुए नरीमन तिराहे को जा रहे थे।

ट्रंचिंग ग्राउंड के पास तेज रफ्तार कार कूड़ा गाड़ी से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष के अनुसार सड़क पर बना कट हादसे का कारण बना। कूड़ा उतारने के बाद कूड़ा गाड़ी विपरीत दिशा को मुड रही थी। इसी बीच कार कूड़ा गाड़ी से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि घायलों में महिला को अधिक चोट आई है। घायलों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। राजन पांडे व शिवम पांडे सगे भाई हैं। जबकि सभी कार सवार एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस मामले में तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।