विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली से युवती का पीछा करते हुए काशीपुर तक आ गया मनचला, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 11 Jan 2020 09:42 AM (IST)

अपनी दादी के घर बरेली गई युवती मनचले से परेशान होकर काशीपुर लौट आई। मनचला उसका पीछा करते हुए उसके घर धमक गया। घर में घुसकर युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

बरेली से युवती का पीछा करते हुए काशीपुर तक आ गया मनचला, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज nainital news
बरेली से युवती का पीछा करते हुए काशीपुर तक आ गया मनचला, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज nainital news

काशीपुर, जेएनएन :  अपनी दादी के घर बरेली गई युवती मनचले से परेशान होकर काशीपुर लौट आई। मनचला उसका पीछा करते हुए उसके घर धमक गया। घर में घुसकर युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। समय रहते माता-पिता के पहुंचने पर मनचला जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। हादसे से डरी युवती ने कोतवाली पहुंच पुलिस से कहा 'अंकल प्लीज मुझे मनचले से बचा लो।' इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बरेली में दादी का पड़ोसी है मनचला

अपने पिता के साथ शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंची मोहल्ला रजवाड़ा, निवासी युवती ने पुलिस से गुहार लगाई । उसने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर मनचला जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर के मुताबिक पीडि़ता मई 2017 में अपनी दादी के घर बरेली गई थी। वहां शास्त्री पार्क दिल्ली निवासी अमित थपलियाल पुत्र रघुवीर सिंह पड़ोस में रहता था। दुकान पर सामान लेने आते-जाते समय आरोपित उसका रास्ता रोक नाम व मोबाइल नंबर मांगकर परेशान करता था।

माता-पिता को फोन कर शादी के लिए बनाता है दबाव

मनचले की हरकतों से परेशान होकर वह वापस आ गई। आरोप है कि कहीं से आरोपित ने पीडि़ता के मां व पिता का मोबाइल नंबर पता कर लिया और फोन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। शादी न करने पर बदनाम करने की धमकी देने लगा। इसी साल दो जनवरी को जब पीडि़ता अकेले थी, आरोपित उसके घर धमक गया। आरोपित ने घर में घुसते ही उसकी चुन्नी खींच ली। उसके चिल्लाने की आवाज सुन माता-पिता आ गए। इस पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीडि़ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 452, 504, 506 आइपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : ऊधमसिंहनगर में जिले में 90 करोड़ की छात्रवृत्ति में हुआ घोटाले का खेल

यह भी पढ़ें : दस लाख की सुपारी देकर कराई गई थी गांव के प्रधान की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा