विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैंची धाम मेले में लड़की से छेड़छाड़ व मारपीट पर बवाल, एएसआई और कॉन्स्टेबल पर केस

By Manish ShahEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 14 Jun 2026 10:27 AM (IST)

कैंची धाम मेले में ड्यूटी पर तैनात ऊधमसिंहनगर के दो पुलिसकर्मियों पर एक लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगा है।

HighLights

  1. कैंची धाम मेले में दो पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

  2. होम स्टे संचालक की बेटी से घटना, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

  3. मेडिकल में शराब की पुष्टि, पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज, कोर्ट पेशी

संवाद सूत्र, गरमपानी। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची धाम में स्थापना दिवस पर लगने वाले मेले में ड्यूटी पर आए एक कॉन्स्टेबल तथा एएसआई पर लड़की से छेड़छाड़, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाल भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़

कैंची धाम मेले में ड्यूटी को पहुंचे ऊधमसिंहनगर जनपद में तैनात एएसआई जगदीश प्रसाद व कॉन्स्टेबल जितेन्द्र कुमार ने होम स्टे संचालक की बेटी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दोनों मारपीट पर उतारु हो गए। लड़की ने सूचना स्वजनों को दी।

सूचना पर क्षेत्रवासी व विभिन्न संगठनों के लोग आक्रोशित हो उठे। दोनों पुलिसकर्मियों को पीट भी डाला। गुस्साए लोगों ने रात को ही कैंची चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया।बाबा के धाम में इस प्रकार की घटना को निंदनीय करार दिया। दोनों आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। सूचना पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।

कोतवाल भवाली प्रकाश मेहरा ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दे लोगों को बामुश्किल शांत कराया। दोनों आरोपितों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली में मेडिकल कराया गया जिसमें दोनों के शराब के नशे में होने की भी पुष्टि हुई। कोतवाल के अनुसार लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कैंची धाम : जहां जैसी माया, वहां उसी नाम से बाबा नीब करौरी ने बनाई अपनी पहचान

यह भी पढ़ें- कैंची धाम मेले में पुलिस की सख्ती, श्रद्धालु-व्यापारी और कारसेवक नाराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।