Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चेन स्नेचरों को पुलिस ने दबोचा, दो सगे भाई और एक नाबालिग निकला

    By Edited By:
    Updated: Mon, 05 Nov 2018 10:24 AM (IST)

    अंधेरा होने के बाद महिलाओं के गले से चेन झपटने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से तीन सोने की चेन व एक बाइक भी बरामद ...और पढ़ें

    चेन स्नेचरों को पुलिस ने दबोचा, दो सगे भाई और एक नाबालिग निकला
    चेन स्नेचरों को पुलिस ने दबोचा, दो सगे भाई और एक नाबालिग निकला

    हल्द्वानी (जेएनएन) : अंधेरा होने के बाद महिलाओं के गले से चेन झपटने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से तीन सोने की चेन व एक बाइक भी बरामद हुई है। गिरफ्तार तीन आरोपितों में एक पंद्रह साल का नाबालिग व दो सगे भाई हैं। नाबालिग को कोर्ट के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया गया।

    पिछले तीन सप्ताह से हल्द्वानी में चेन स्नेचरों ने आतंक मचा रखा था। लगातार चार महिलाओं से चेन लूटी गई। जबकि दो महिलाओं से प्रयास असफल रहा। रविवार को पुलिस बह़ुद्देश्यीय भवन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि आरोपितों की धरपकड़ को एसआइ राजेंद्र सिंह रावत व मनोज पांडे के नेतृत्व में टीम शनिवार रात जजफार्म में गश्त रही थी। इस दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध टीम को देख भाग निकले। कुछ दूर बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से चार सोने की चेन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपितों का नाम इस्लाम पुत्र मो. युसुफ व एहतेशाम पुत्र निवासी गोपाल मंदिरा इंदिरानगर थाना बनभूलपुरा बताया, जबकि तीसरा युवक नाबालिग निकला। चौकी प्रभारी लामाचौड़ संजय जोशी ने बताया कि दोनों को कोर्ट पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। नाबालिग को परिजनों को सौंपा गया।

    कर्ज की वजह से बने लुटेरे
    एसओ मुखानी नंदन सिंह रावत ने बताया कि इस्लाम सीसीटीवी रिपेयर करने का काम करता है। नाबालिग भी उसके साथ जाता था। जबकि एहतेशाम प्लंबर है। काम नहीं चलने की वजह से इन्होंने कई लोगों से उधार ले रखा था, जिसे चुकाने के चक्कर में चेन स्नेचर बन गए।

    एहतेशाम झपटा मारता, इस्लाम बाइक चलाता
    चौकी इंचार्ज संजय जोशी ने बताया कि एहतेशाम सबसे बाइक पर पीछे बैठकर चेन झपटता। उसके बाद इस्लाम बाइक चलाता था। नाबालिग पर किसी को शक नहीं होता। इसलिए वो घटनास्थल के आसपास निगरानी रखता था।

    खबरें और भी

    यहां वारदात को दिया अंजाम
    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि घटनाएं 20 दिन के अंदर की है। सबसे पहले जजफार्म निवासी महिला के गले से चेन छीनी गई। उसके बाद मुखानी में घटना को अंजाम दिया गया। वहीं शुक्रवार को पनचक्की व शनिवार को दोनहरिया के पास स्नेचिंग हुई। मामलों में छोटी मुखानी निवासी नारायण बिष्ट, जजफार्म निवासी कमला मेहता व तुलसीनगर निवासी हितेश पंत ने मुकदमा लिखवाया था।

    यह भी पढ़ें : शहर में चेन स्नेचर गैंग का तांडव, अब नवाबी रोड में महिला से लूट