Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandra Grahan 2022 : सूतक काल शुरू, उत्तराखंड में मंदिरों के कपाट हुए बंद, पूजा-पाठ, कर्मकांड रहेंगे वर्जित

    By Jagran NewsEdited By: Skand Shukla
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 09:31 AM (IST)

    Chandra Grahan 2022 चंद्र ग्रहण से पूर्व सूतक काल सुबह 828 से शुरू हो गया है। सूतक काल शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। प्रसिद्ध जागेश ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2022 : सूतक काल शुरू, मंदिरों के कपाट हुए बंद, पूजा-पाठ, कर्मकांड रहेंगे वर्जित!
    Chandra Grahan 2022 : सूतक काल शुरू, मंदिरों के कपाट हुए बंद, पूजा-पाठ, कर्मकांड रहेंगे वर्जित!

    जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : Chandra Grahan 2022 : मंगलवार शाम पांच बजकर 28 मिनट से लगने वाले चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल शुरू हो गया है। सभी मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं। इस दौरान पूजा-पाठ, कर्मकांड पूरी तरह से वर्जित रहेंगे। विभिन्न राशियों में चंद्रग्रहण के बुरे प्रभाव भी पड़ सकते हैं। चंद्र ग्रहण खत्म होते ही मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

    चंद्र ग्रहण से पूर्व सूतक काल सुबह 8:28 से शुरू हो गया है। सूतक काल शुरू होते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए हैं। प्रसिद्ध जागेश्वर महादेव मंदिर, वृद्ध जागेश्वर, नंदा देवी, बागनाथ आदि मंदिरों के कपाट बंद हो गए हैं।

    चंद्र ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचें। मंगलवार को पड़ने वाला यह चंद्र ग्रहण इस साल का अंतिम ग्रहण है। 15 दिन पहले यानी बीते 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण हुआ था जो इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण था।

    चन्द्रग्रहण के दौरान पूजा पाठ वर्जित

    चंद्र ग्रहण मंगलवार यानी 8 नवंबर की शाम 5 बजकर 28 मिनट से शुरू होगा। जो 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार 6 बजकर 19 मिनट में चंद्रग्रहण की समाप्ति काल माना गया है। चंद्रग्रहण को नंगी आंखों से भी देखा जा सकेगा। इस दौरान विधि विधान, पूजा-पाठ आदि के कार्य पूरी तरह वर्जित रहेंगे।

    खबरें और भी

    इन राशियों पर पड़ेगा अच्छा-बुरा प्रभाव

    • मेष राशि वाले पर चंद्र ग्रहण के कारण स्वास्थ्य संबंधी कष्ट होंगे।
    • वृष राशि वालों को शारीरिक कष्ट, चोट व दुर्घटना का भय बना रहेगा।
    • मिथुन राशि वालों के लिए धन लाभ आदि के लिए शुभ रहेगा।
    • कर्क राशि वालों के नौकरी व्यवसाय में परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
    • सिंह राशि वालों का व्यर्थ खर्च होगा तो शुभाशुभ कार्य होंगे।
    • कन्या राशि वालों को अचानक कष्ट, मानहानि झेलना पड़ सकता है।
    • तुला राशि वालों को पति-पत्नी को कष्ट हानि का भय होने की संभावना।
    • वृश्चिक राशि वालों को सुख का अनुभव होगा, भगवान में आस्था बढ़ेगी।
    • धनु राशि वाले के लिए मध्यम सुख रहेगा, चिंता बढ़ेगी, खर्च की अधिकता होगी।
    • मकर राशि वालों के लिए शुभ नहीं होगा। मंगल एवं शनि की पूजा करें।
    • कुंभ राशि वालों के शुभ कर्म होंगे।
    • मंगल राशि वालों को शनि पूजा से स्वास्थ्य लाभ रहेगा।
    • मीन राशि वालों के लिए मिश्रित सुख-दुख वाणी में कटुता आएगी।

    दर्शनीय दिखेगा इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण

    इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण भारत के साथ उत्तर पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, हिंद महासागर में देखने लायक होगा।

    यह भी पढें

    देश के उत्तर पूर्वी किनारों से नजर आएगा पूर्ण चंद्रग्रहण, अन्य हिस्सों से दिखेगा आंशिक 

    साल का आखिरी चन्द्रग्रहण आज, सूतक काल शुरू, भूलकर भी न करें ये काम