Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2026: घर बैठे देखें ब्लड मून का अद्भुत नजारा, एरीज यू-ट्यूब पर करेगा चंद्रग्रहण का सीधा प्रसारण

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 11:32 PM (IST)

    नैनीताल का एरीज संस्थान मंगलवार शाम को होने वाले चंद्रग्रहण का यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण करेगा। शाम 6 बजे से आम जनता के लिए प्रत्यक्ष देखने की व्यवस्था ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवादाता, नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज मंगलवार शाम को लगने जा रहे सूर्यग्रहण का यू ट्यूब से सीधा प्रसारण दिखाएगा।

    एरीज साइंस सेंटर प्रभारी डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि आम जनता के लिए प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण देखने की व्यवस्था शाम छह बजे से की गई है।

    खगोल प्रेमी चंद्र ग्रहण देखने के लिए एरीज आ सकते हैं। साथ ही अपने घर से भी इसे देख सकते हैं।

    ग्रहण को नग्न आंखों या फिर दूरबीन से देख सकते है। इस तरह की दुर्लभ मनमोहक खगोलीय घटनाएं हमारी जिज्ञासा के लिए शानदार अवसर हैं।

    डा. यादव ने बताया कि पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय सूर्य का कुछ प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल से होते हुए चंद्रमा पर पड़ता है। हमारा वायुमंडल सूर्यप्रकाश के रंगों में से बैंगनी और नीले रंगों को ज्यादा बिखेरता है और लाल और नारंगी रंगों को कम बिखेरता है।

    सूर्यप्रकाश का लाल रंग लगभग सीधे चंद्रमा पर पड़ता है, जिससे चंद्रमा गहरे लाल रंग का प्रतीत होता है। आज के चंद्र ग्रहण में भी ऐसा रंग नजर आएगा।

    लाल रंग में दिखने के कारण इसे ब्लड मून कहते हैं। नैनीताल में सांय 6.15 बजे से आंशिक ग्रहण देखा जा सकेगा। उधर चंद्रग्रहण के दौरान मां नयना देवी मंदिर सहित पाषाण देवी मंदिर व हनुमानगढ़ स्थित मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।