नैनीताल में थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर में हुड़दंग, 51 लोगों ने हवालात में गुजारी रात
नैनीताल में थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर के जश्न के दौरान हुड़दंग मचाने वाले 40 लोगों और 11 नशेड़ी चालकों ...और पढ़ें

नशे में वाहन चला रहे चालक ने पुलिस से की बहस, कटा चालान. Concept Photo
HighLights
40 हुड़दंगी और 11 नशेड़ी चालक हिरासत में लिए गए।
206 चालकों पर 50 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगा।
मुखानी में 74 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर में शराब पीकर हुड़गंद मचाने वाले 40 हुड़दंगी व 11 नशेड़ी चालकों की रात हवालात में गुजरी। साथ ही चालकों को गिरफ्तार कर वाहनों को सीज किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 206 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 50 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर के जश्न के दौरान उत्पात मचाने वाले 40 हुड़दंगियों को पुलिस ने सबक सीखाया है। वहीं आधी रात नैनीताल एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी भी सड़कों में उतरे और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था बनाने के लिए सभी प्रभारी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जिसपर पुलिस ने 40 हुड़दंगियों को पुलिस एक्ट के तहत हिरासत में लिया और जुर्माना लगाया गया।
इसके अतिरिक्त सघन चेकिंग अभियान में 11 नशेड़ी चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए गए। इधर मुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने 220 पाउच (74 लीटर) कच्ची शराब की तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस की मानें तो तस्कर नव वर्ष की आड़ में कच्ची शराब की तस्करी करने के लिए निकला था।
इस दौरान मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में आम्रपाली बैरियर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 21 वर्षीय बाइक सवार मलकीत सिंह को शराब के साथ गिरफ्तार किया। चालक ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर थाना ककराला का रहने वाला है। पुलिस ने बाइक भी सीज कर दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।