विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनएच 74 मुआवजा घोटाला मामले में तीन महिला समेत 14 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 03 Feb 2020 02:50 PM (IST)

एनएच 74 मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआइटी ने तीन महिला समेत बाजपुर के 14 फरार किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

एनएच 74 मुआवजा घोटाला मामले में तीन महिला समेत 14 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
एनएच 74 मुआवजा घोटाला मामले में तीन महिला समेत 14 किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

रुद्रपुर, जेएनएन : एनएच 74 मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआइटी ने तीन महिला समेत बाजपुर के 14 फरार किसानों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक आरोपितों ने बैक डेट पर 143 कर मानक से अधिक मुआवजा लेने का प्रयास किया था। एनएच-74 निर्माण के दौरान किसानों ने अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर बैक डेट पर जमीन की 143 कर करोड़ों का मुआवजा हड़पा था। इसकी पुष्टि हुई तो मार्च 2017 में सिडकुल चौकी में एनएच-74 मुआवजा घोटाले का मुकदमा दर्ज किया गया था।

एसआइटी कर रही है घोटाले की जांच

घोटाले की जांच के लिए एसआइटी का गठन कर जांच शुरू कर दी गई थी। जांच के दौरान 211 करोड़ से अधिक के घोटाले की पुष्टि हुई। इस पर एसआइटी ने घोटाले में शामिल छह पीसीएस अधिकारी समेत 30 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी, किसान, बिचौलिएं और बिल्डर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही कुछ किसानों ने न्यायालय में सरेंडर भी किया था। जबकि तीन दर्जन से अधिक किसान एसआइटी की कार्रवाई से फरार हो गए थे। इस पर एसआइटी ने फरार किसानों के खिलाफ एनबीडब्ल्यू लिया। एनबीडब्ल्यू के बाद जसपुर, काशीपुर, बाजपुर समेत अन्य थाना क्षेत्र की पुलिस ने फरार किसानों की धरपकड़ को दबिश दी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।

इन किसनों के खिलाफी चार्जशीट दाखिल

बीते दिनों एसआइटी ने फरार चल रहे 36 किसानों को 41 का नोटिस भी तामिल कराया था। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक नोटिस तामिल कराने के बाद शनिवार को एसआइटी ने बाजपुर निवासी पंकज शर्मा, पुनीत शर्मा, प्रशांत शर्मा, यामीन, अजय कुमार, सुहेल अहमद, सर्वजीत सिंह, आशा कोचर, विद्या देवी, प्रेम कुमार, प्रेम प्रकाश, सूरज प्रकाश, सतीश चंद्र, नीलम अग्रवाल के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

50 और किसानों के खिलाफ होगी चार्जशीट

बैक डेट पर 143 कर किसानों ने अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का मुआवजा लिया था। जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद अधिकांश किसान फरार हो गए थे। हालांकि कुछ किसानों को एसआइटी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही फरार चल रहे किसानों के खिलाफ शनिवार को पहली चार्जशीट दाखिल की गई। एसआइटी अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही शेष 50 किसानों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें : नैनीताल की अपर व लोअर माल रोड पर आईं दरारों का नहीं हुआ स्थायी ट्रीटमेंट

यह भी पढ़ें : खेड़ा में नशीले इंजेक्शन बेच रही युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार