Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nainital: सरोवर नगरी में बादलों ने बढ़ाई ठंड, लोगों ने लिया हीटर का सहारा; पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदल सकता है मौसम

    By kishore joshiEdited By: riya.pandey
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 03:41 PM (IST)

    आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वायुमंडलीय विज्ञानी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका ...और पढ़ें

    सरोवर नगरी में बादलों ने बढ़ाई ठंड
    सरोवर नगरी में बादलों ने बढ़ाई ठंड

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। अगले कुछ दिन बाद 20 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन आने के आसार मौसम के जानकार जता रहे हैं। जिस कारण उच्च हिमालय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। जिसके चलते निचले क्षेत्र को भी शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

    सरोवर नगरी में रविवार को दोपहर तक मौसम सुहावना रहा। अधिकांश समय धूप खिली रही। दोपहर बाद बादल छा जाने से ठंड में वृद्धि हो गई और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हो गए। शाम को बाजारों में सुनसानी छा गई।

    पश्चिमी विक्षोप का पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिखने लगा असर

    आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वायुमंडलीय विज्ञानी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर बुधवार तक पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। हालांकि बर्फबारी की संभावना नहीं की जा सकती, लेकिन मौसम की भिन्नता के कारण बर्फबारी से इनकार भी नहीं किया जा सकता। हालांकि यह विक्षोभ बहुत अधिक शक्तिशाली नहीं है। इस बार अलनीनो सक्रिय है, जिसका असर शीतकाल में प्रभावी रहेगा।

    जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 45 प्रतिशत रही।

    यह भी पढ़ें - Snowfall In Chamoli: चमोली में चोटियों पर बर्फबारी, माइनस दस डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; जम गए झरने व नाले

    यह भी पढ़ें - Pithoragarh: आदि कैलास मार्ग पर न तो ग्लेशियर और न ही बर्फ, अब भी खुला है मार्ग; परमिट लेकर कर सकते हैं यात्रा

    खबरें और भी