विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी ने किया अमृतपुर बाईपास का निरीक्षण, जाम से मिलेगी राहत

Published: Sun, 25 Oct 2026 10:11 PM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बाईपास निर्माण का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अमृतपुर बाईपास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने उन्हें काम की प्रगति की जानकारी दी। बताया प्रथम चरण के लिए 175.4 लाख और द्वितीय चरण को 469.59 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।

साथ ही दो किलोमीटर तक सिंगल लेन पहाड़ के कटान का काम पूरा हो गया है। 75 मीटर स्पान के स्टील पुल का निर्माण हो रहा है। इस काम के लिए 1177.93 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।

सीएम धामी निर्माण कार्य की मौके पर जाकर जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि काम को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। साथ ही निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रहे।

सीएम ने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर दी गई है, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और इसे निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा सके।

कहा कि पिछले कुछ सालों में बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और नैनीताल, रानीखेत, कौसानी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

पर्यटन सीजन एवं वीकेंड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बाईपास का निर्माण पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा लोगों को जाम से राहत दिलाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण, इसी शैक्षणिक सत्र से 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, अभूतपूर्व उत्साह के साथ जनता ने किया भव्य स्वागत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।