विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम रावत ने हल्‍द्वानी में भरी हुंकार, बोले-भ्रष्‍टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Wed, 14 Nov 2018 05:10 PM (IST)

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को नगर निगम के मेयर प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला के समर्थन में हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने बालाजी बैंकट हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

सीएम रावत ने हल्‍द्वानी में भरी हुंकार, बोले-भ्रष्‍टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा
सीएम रावत ने हल्‍द्वानी में भरी हुंकार, बोले-भ्रष्‍टाचार विकास में सबसे बड़ी बाधा

हल्द्वानी (जेएनएन)। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को नगर निगम के मेयर प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला के समर्थन में हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने बालाजी बैंकट हॉल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, शहर के विकास के लिए जमरानी बांध जल्द बनाया जाएगा। रानी बाग में विद्युत शवदाह गृह बनाए जाने, रिंग रोड का कार्य तेजी से होने और आईएसबीटी को लेकर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज होने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को लेकर काम चल रहा है निश्चित तौर पर जनता को इसका लाभ भी मिलेगा। जीरो टॉलरेंस की बात को दोहराते हुए कहा राज्य में जब तक भ्रष्टाचार रहेगा, विकास में बाधा आती रहेगी। बेहतर विकास के लिए भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना जरूरी है। पिछले डेढ़ साल के शासन में हमने भ्रष्टाचार को कम करने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, मेयर प्रत्याशी डॉक्टर जोगेंद्र प्रसाद सिंह रौतेला, विधायक बंशीधर भगत आदि ने जनसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की। मुख्यमंत्री हल्द्वानी से देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : आयोग का चाबुक : दो मेयर समेत 53 प्रत्याशियों को हिसाब न देने पर नोटिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।