यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Comet A3: दुनियाभर में धूमकेतु ए3 ने मचाई धूम, इसलिए बना बेहद खास
Comet A3 धूमकेतु सी / 2023 ए3 (त्सुचिनशान-एटलस) ने दुनियाभर में धूम मचाई हुई है। अब यह पश्चिम के आकाश से चमक बिखेर रहा है। इसे सूर्यास्त के बाद पश्चि ...और पढ़ें

HighLights
- धूमकेतु आज शनिवार को पृथ्वी के सबसे निकट पहुंचा
- शाम के आसमान की शोभा बढ़ा रहा
जागरण संवाददाता, नैनीताल: धूमकेतु सी/2023 ए3 (त्सुचिनशान-एटलस) ने दुनियाभर में धूम मचाई हुई है। अब यह पश्चिम के आकाश से चमक बिखेर रहा है। इसे सूर्यास्त के बाद पश्चिम के बाद नग्न आंखों से देखा जा सकता है। पृथ्वी से 70.69 करोड़ किमी की दूरी पर अपनी कक्षा में आगे बढ़ रहा हैं।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज ) के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा शशिभूषण पांडेय ने बताया कि धूमकेतु ए3 बेहद शानदार चमक के साथ नजर आने की उम्मीद इतनी नहीं थी, जितना कि वह नजर आ रहा है। पिछले करीब एक पखवाड़े तक पूरब में सुबह के आसमान में सूर्योदय से पहले नजर आ रहा था और अब शाम के आसमान की शोभा बढ़ाने लगा है।
अब रोजाना शाम को क्षितिज से थोड़ा ऊपर उठने लगेगा
अगले कुछ दिन तक लंबी पूंछ के साथ आसमान में चमक बिखेरता नजर आएगा। सूर्य के छिपते ही क्षितिज के साथ काफी नीचे होगा। यह धूमकेतु आज शनिवार को पृथ्वी के सबसे निकट पहुंचा है। अब रोजाना शाम को क्षितिज से थोड़ा ऊपर उठने लगेगा।
.jpg)
रविवार से यह हमसे दूर होता चला जाएगा, लेकिन इसे देख पाना अधिक आसान हो जाएगा। क्योंकि यह देखने योग्य बेहतर स्थिति में पहुंचने लगेगा। पिछले लगभग एक सप्ताह यह सूर्य की चमक में छिपा रहा। जिस कारण इसे देख पाने ने असुविधा महसूस हुई थी।
खबरें और भी
पिछले कुछ दिनों से इसकी चमक में वृद्धि हुई है और मनमोहक पूछ के साथ आकर्षक बना हुआ है। विज्ञानियों का मानना है कि पृथ्वी के करीब से गुजरते इस धूमकेतु के हम सब गवाह बनेंगे और हमारी यादों में शुमार हो जाएगा।
सोमवार से अधिक आसान हो जाएगी पहचान
डा शशिभूषण पांडेय के अनुसार 14 अक्टूबर के आसपास धूमकेतु ए3 को पहचान पाना अधिक आसान हो जाएगा। अबक्षितिज से ऊपर की बढ़ने लगा है। इस बीच हमारे सौरपरिवार का सबसे चमकीला ग्रह वीनस ( शुक्र ) भी पश्चिम के आसमान में चमक बिखेर रहा है, जो सूर्यास्त के बाद नजर आ रहा है। अब धूमकेतु ए 3 के पश्चिम में नजर आने से खगोलीय घटनाओं का रोमांच बढ़ जाएगा।