विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनर्गल बयानबाजी में कांग्रेस नेता मनोज राय छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Thu, 16 Jan 2020 06:51 PM (IST)

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष काशीपुर ने कांग्रेस नेता मनोज राय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

अनर्गल बयानबाजी में कांग्रेस नेता मनोज राय छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित nainital news
अनर्गल बयानबाजी में कांग्रेस नेता मनोज राय छह साल के लिए पार्टी से निष्‍कासित nainital news

काशीपुर, जेएनएन : कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष काशीपुर ने कांग्रेस नेता मनोज राय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। महानगर अध्यक्ष ने मनोज पर लगातार पार्टी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने के साथ ही व्यक्तिगत खराब छवि होने का आरोप लगाया है। महानगर अध्यक्ष ने निष्कासन का निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लिया है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने जारी पत्र में कहा कि प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण ङ्क्षसह, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ङ्क्षसह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के संज्ञान में आया कि मनोज राय को पार्टी ने नगर निगम के वार्ड नंबर-आठ खड़कपुर-देवीपुरा पूर्वी से प्रत्याशी बनाया था लेकिन अपने खराब व्यक्तिगत छवि के कारण उनकी बहुत हार हुई जिससे पार्टी को बहुत नुकसान हुआ। इसके बाद से वह पार्टी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते आ रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर कांग्रेस की नीतियों व विचारों के खिलाफ टिप्पणी करते नजर आते हैं। इससे यह कहा जाना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि वह विपक्ष के साथ मिलकर इन कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विरोधी गतिविधियों को गंभीरता से लिया। पार्टी हाईकमान के निर्देशों के बाद कांग्रेस नेता मनोज को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें : दिग्भ्रमित युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने की जरूरत : प्रो. अतुल जोशी

यह भी पढ़ें : रामलीला में दशरथ का किरदार निभाने वाले बंशीधर भगत बने उत्‍तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष