विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने नैनीताल और रामनगर में प्रदेश सरकार का पूतला फूंका nainital news

By Edited By:
Updated: Thu, 28 Nov 2019 09:20 AM (IST)

बढ़ती महंगाई व टिहरी डैम को निजी हाथों में सौपे जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को गांधी चौक तल्लीताल में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने नैनीताल और रामनगर में प्रदेश सरकार का पूतला फूंका nainital news
मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने नैनीताल और रामनगर में प्रदेश सरकार का पूतला फूंका nainital news

नैनीताल, जेएनएन : बढ़ती महंगाई व टिहरी डैम को निजी हाथों में सौपे जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को गांधी चौक तल्लीताल में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के नेतृत्व में कांग्रेसी दोपहर को डांठ पर जमा हुए और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

सरिता आर्या ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है और सरकार आंखें मूंदे बैठी है। सब्जियों के साथ दालों के दाम भी बढ़ गए हैं। इस पर अंकुश लगाने में प्रदेश सरकार विफल साबित हुई है। टिहरी डैम को लेकर कहा कि यह डैम पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार का माध्यम बन सकती थी, लेकिन अब इसे निजी हाथों में सौंपकर आमजन के साथ अन्याय कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, बीडीसी सदस्य हिमांशु पांडे, बबलू, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, डॉ. रमेश पांडे, हेम आर्य, शशि वर्मा, बबीता उप्रेती, सभासद पुष्कर बोरा, दीपक रुबाली, कैलाश अधिकारी, धीरज बिष्ट, ंमोहन कांडपाल, पकंज बिष्ट, रईस भाई आदि शामिल थे।

रामनगर में भी विरोध प्रदर्शन

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि सरकार टिहरी जल विद्युत परियोजना सहित देश की कई मूल्यवान धरोहरों को कौड़ियों के भाव में बेचने का कुचक्र रच रही है। महिला काग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या के निर्देश पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने कहा कि भाजपा के शासन में आम आदमी महगाई की मार झेलने को विवश है। सरकार के खिलाफ जनमानस को एकजुट होना पड़ेगा। इस दौरान विमला आर्या, ममता आर्या, नरगिस जहा, अंजुम, आनंद जोशी, अतुल अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, चंद्रा आर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।