विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में कांग्रेस का सत्याग्रह: खरगे के अपमान और राहुल गांधी पर FIR का विरोध... तीन दिन से अनशन पर युवक

Published: Thu, 03 Sep 2026 12:14 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2026 12:16 PM (IST)

कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान और राहुल गांधी पर प्राथमिकी के विरोध में हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सत्याग्रह किया।

HighLights

  1. खरगे के अपमान और राहुल गांधी पर प्राथमिकी का विरोध

  2. हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेसियों का सत्याग्रह प्रदर्शन

  3. भाजपा पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप, चरखे से सूत काता

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद से शुरू हुआ सियासी विवाद अब भी जारी है। शुद्धीकरण में शामिल लोगों पर कार्रवाई न होने और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध प्राथमिकी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसी बुद्ध पार्क में धरने पर बैठ गए।

इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि विरोध के तौर पर सत्याग्रह का रास्ता अपनाया गया। कार्यकर्ताओं ने चरखे से सूत भी काता। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक दलित विरोधी मानसिकता वाली पार्टी है। इसलिए शुद्धीकरण से जुड़े लोगों को बचाया जा रहा है।

धरने पर महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, राधा आर्य, हेमंत बगड़वाल, संजय किरौला, शंकर जोशी आदि मौजूद थे।

तीन दिन से अनशन पर मुक्तेश्वर का युवक

मुक्तेश्वर के सलियाकोट निवासी युवक प्रवीण आर्य पिछले तीन दिन से बुद्ध पार्क में आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि शुद्धीकरण से साफ हो गया कि दलित विरोधी मानसिकता के लोग अब भी है। शिकायतों के बावजूद पुलिस उनके विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी केस पर उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस-पुलिस में भिड़ंत, हिरासत में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद: राहुल के खिलाफ FIR के बाद कांग्रेस-बीजेपी में घमासान तेज