यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सरकार पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कहा-माफिया चला रहे सरकार nainital news
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महंगाई को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि फ़ॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में धांधली हुई है। सरकार को भू व शराब माफिया चला रहे हैं।

रामनगर, जेएनएनन : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने महंगाई को लेकर भाजपा पर हमला बोला। कहा कि फ़ॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में धांधली हुई है। सरकार को भू व शराब माफिया चला रहे हैं। कांग्रेस भाजपा के जनविरोधी मुद्दों को लेकर 26 फरवरी को हल्द्वानी में विकास ढूंढो पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हल्द्वानी में होने वाले प्रदर्शन की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा भाजपा ने गरीबों से जुड़ी चीजों को महंगा कर दिया। जबकि शराब को सस्ता कर लोगों को नशे के दलदल में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा विधानसभा सत्र की अवधि कम है। लेकिन हर मुद्दों पर कांग्रेस के विधायक भाजपा के 57 विधायकों पर भारी पड़ेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत द्वारा अलग प्रेस वार्ता के सवाल पर कहा सभी लोग कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फारेस्ट गार्ड भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
