विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब के विरोध में आबकारी मंत्री के घर जागर करेंगे कांग्रेसी

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 02:47 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 08:40 PM (IST)

शराब के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध का नया तरीका निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे आनंद रावत ने बताया कि आबकारी मंत्री के घर के बाहर जागर किया जाएगा।

शराब के विरोध में आबकारी मंत्री के घर जागर करेंगे कांग्रेसी
शराब के विरोध में आबकारी मंत्री के घर जागर करेंगे कांग्रेसी

हल्द्वानी, [जेएनएन]: शराब के खिलाफ कांग्रेस ने विरोध का नया तरीका निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे आनंद रावत ने बताया कि आबकारी मंत्री के घर के बाहर जागर किया जाएगा। 

प्रदेश सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस हमलावर हो रखी है। मोहल्लों में शराब के ठेके खोलने के विरोध में जहां स्थानीय जनता आंदोलन कर रही है, वहीं कांग्रेस भी इसे पूरा समर्थन देती नजर आ रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे एवं कांग्रेस महासचिव आनंद रावत इसे लेकर पहले भी वाहन से रैली निकाल चुके हैं। उस दौरान उनके साथ कार्यकर्ता मुखोटे लगाकर बैठे थे। अब उन्होंने विरोध का दूसरा नया तरीका निकाला। 

उन्होंने बताया कि अब आबकारी मंत्री प्रकाश पंत के देहरादून, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ आवास पर कांग्रेस जागर करेगी। इस दौरान देवता को नचाया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शराब सिंडिकेट के दबाव में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: कृषि मंत्री सुबोध बोले, किसानों पर राजनीति कर रही कांग्रेस 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन में चुनौती

यह भी पढ़ें: कर्ज की वजह से किसान आत्महत्या करने को है मजबूर: डॉ. इंदिरा हृदयेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।