विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकार पर बरसीं नेता प्रतिपक्ष, बोलीं-राज्य को सरकार नहीं अफसर चला रहे nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 18 Feb 2020 04:29 PM (IST)

26 फरवरी को कांग्रेस की लालटेन जलाओ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया।

सरकार पर बरसीं नेता प्रतिपक्ष, बोलीं-राज्य को सरकार नहीं अफसर चला रहे nainital news
सरकार पर बरसीं नेता प्रतिपक्ष, बोलीं-राज्य को सरकार नहीं अफसर चला रहे nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : 26 फरवरी को कांग्रेस की लालटेन जलाओ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे । इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस राज्य को सीएम त्रिवेंद्र ने बल्कि अफसर चला रहे हैं। जो अधिकारी कांग्रेस के समय पर एक आवाज पर जनता की समस्याओं का समाधान करते थे, वो अब विधायक तक की नहीं सुनते हैं। सरकार की इन तमाम खामियों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

स्वराज आश्रम में बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि लालटेन यात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं हर वर्ग की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि प्राधिकरण को लागू और सर्किल रेट में बढ़ोतरी जनता के उत्पीड़न के लिए की गई है। रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगने का काम हुआ है। तीन साल में हर विकास कार्य सिर्फ बयान और फ़ाइल तक सीमित है। बैठक में पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, सुमित हृदयेश, राहुल छिमवाल, महेश शर्मा, शोभा बिष्ट, आशा बिष्ट, रवि जोशी, सतीश नैनवाल, राजेन्द्र जीना, सरिता आर्य आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट के आदेश के बिना स्‍टोन क्रशरों के लिए नहीं जारी होगा लाइसेंस

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के अपर सचिव परिवहन के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट