विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार ठेकेदार को मारी टक्‍कर, इलाज के दौरान मौत nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 04 Oct 2019 04:27 PM (IST)

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिलासपुर निवासी ठेकेदार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार ठेकेदार को मारी टक्‍कर, इलाज के दौरान मौत nainital news
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार ठेकेदार को मारी टक्‍कर, इलाज के दौरान मौत nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बिलासपुर निवासी ठेकेदार की मौत हो गई। हादसे के दौरान राहगीरों की सूचना पर उसे पहले जिला अस्‍पताल लाया गया था। जहां से चिकित्‍कसकों ने उसे रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसका पता चलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक मानपुर ओझा, रुद्रबिलास, थाना बिलासपुर निवासी 46 वर्षीय विधान विश्वास पुत्र प्रफुल्ल विश्वास पेंटिंग का ठेका लेता था। गुरुवार शाम को वह किसी काम से रुद्रपुर आया था। रात को वह वापस बाइक से घर की ओर जा रहा था। इसी बीच रुद्रबिलास चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची रुद्रबिलास चौकी पुलिस ने घायल विधान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते डाक्टरों ने रेफर कर दिया। इस पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधान विश्वास की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।