विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के परिणाम पर विवाद, एक वोट रद एक हुआ निरस्‍त

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Mon, 06 May 2019 04:35 PM (IST)

उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद का परिणाम एक वोट रद होने व एक निरस्त होने की वजह से रोक ...और पढ़ें

उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के परिणाम पर विवाद, एक वोट रद एक हुआ निरस्‍त
उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद के परिणाम पर विवाद, एक वोट रद एक हुआ निरस्‍त

नैनीताल, जेएनएन । उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष पद का परिणाम एक वोट रद होने व एक निरस्त होने की वजह से रोक दिया गया है, जबकि बार काउंसिल ऑफ इंडिया सदस्य पद पर पूर्व सदस्य डीके शर्मा निर्वाचित हुए हैं। दोनों पदों की औपचारिक घोषणा बार काउंसिल ऑफ इंडिया से ही होगी।

बार काउंसिल सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान शुरू हुआ, महाधिवक्ता समेत 21 बार काउंसिल के सदस्यों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया है। अध्यक्ष पद पर देहरादून के सुरेंद्र पुंडीर व सुखपाल सिंह, जबकि बीसीआई सदस्य में डीके शर्मा, विजय भट्ट, कुलदीप कुमार सिंह, मनमोहन लाम्बा, योगेंद्र तोमर प्रत्याशी थे। जबकि उपाध्यक्ष में देहरादून के राजबीर सिंह एक मात्र प्रत्याशी थे। उनको उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। दोपहर करीब एक बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिटायर जस्टिस बीसी कांडपाल व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर नेगी द्वारा मतगणना की गई।

अध्यक्ष पद पर देहरादून के सुरेंद्र पुंडीर को 10 व हरिद्वार के सुखपाल सिंह को 9 वोट मिले, एक मत विवादित जबकि दूसरा रद किया गया। सुखपाल की आपत्ति के बाद अध्यक्ष पद का परिणाम रोक दिया गया। पुंडीर समर्थक परिणाम घोषणा की मांग करते रहे मगर मुख्य चुनाव अधिकारी नहीं माने।  बीसीआई सदस्य पद पर विजयी डीके शर्मा को 11,  विजय भट्ट को चार,  कुलदीप कुमार सिंह को तीन,  मनमोहन लाम्बा को दो, योगेंद्र तोमर को एक वोट मिला। बहरहाल अध्यक्ष पद की तस्वीर साफ नहीं होने से अधिवक्ताओं में मायूसी नजर आई।

यह भी पढ़ें : आरटीआइ में हुआ खुलासा, नैनीताल जू में हर साल 19 वन्यजीवों की हो रही है मौत 

यह भी पढ़ें : परवरिश का असर शिक्षा में भी आ रहा नजर, बेटियां सरकारी स्कूल में, बेटों के लिए कॉन्वेंट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।