विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कारोबारियों से इंश्‍योरेंस के नाम पर आठ लाख ठगने वाले दो साइबर ठग नोएडा से गिरफ्तार

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Thu, 09 May 2019 09:35 AM (GMT+05:30)

शहर के फेब्रिकेशन कारोबारी को प्रतिष्ठित बीमा कंपनी में इंश्योरेंस कराने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने वाले मेरठ ...और पढ़ें

कारोबारियों से इंश्‍योरेंस के नाम पर आठ लाख ठगने वाले दो साइबर ठग नोएडा से गिरफ्तार
कारोबारियों से इंश्‍योरेंस के नाम पर आठ लाख ठगने वाले दो साइबर ठग नोएडा से गिरफ्तार

हल्द्वानी, जेएनएन : शहर के फेब्रिकेशन कारोबारी को प्रतिष्ठित बीमा कंपनी में इंश्योरेंस कराने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने वाले मेरठ के दो बदमाशों को साइबर सेल की टीम ने दबोच लिया है। गिरोह का एक बदमाश चार माह पूर्व गिरफ्तार हो चुका है। बुधवार को साइबर सेल की टीम दोनों आरोपितों को लेकर हल्द्वानी आई और दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।  

सुभाषनगर में रहने वाले बसंत कुमार भट्ट की लालडांठ-दमुवाढूंगा रोड पर दुकान है। 21 मार्च 2017 को उनके पास अज्ञात नंबरों से फोन आने शुरू हुए। फोन करने वालों में एक महिला भी शामिल थी। उन्होंने खुद को प्रतिष्ठित इंश्योरेंस कंपनी का अफसर बताकर बीमा पॉलिसी कराकर अधिक मुनाफा कराने का झांसा दिया। साइबर ठगों के झांसे में आए बसंत लगातार खाते में रुपये डालते रहे। जुलाई 2017 तक उन्होंने खातों में कुल आठ लाख रुपये डाल दिए। ठगी का अहसास होने पर बसंत कुमार ने 21 जुलाई 2017 को कथित ठग विनोद जैन, सोनम गुप्ता, विशाल ठाकुर व आरके मित्तल के नाम से धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट बसंत ने सितंबर 2017 को पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था को पत्र लिखकर मामले की जांच साइबर सेल से कराने की मांग की। 

लंबी जांच के बाद साइबर सेल की टीम ने नोएडा से मेरठ के नई बस्ती लल्लीपुर, टीपीनगर निवासी श्रीकांत उर्फ दीपक व राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पांच मोबाइल फोन, छह सिम कार्ड व एक एक्सयूवी कार बरामद हुई है। बुधवार को साइबर सेल के दारोगा राजेश सेमवाल के नेतृत्व में जवान नितिन व मुकेश दोनों आरोपितों को हल्द्वानी लेकर पहुंचे। पुलिस ने कार सीज कर दोनों को जेल भेज दिया। एसएसआइ विजय मेहता ने बताया कि मामले में एक आरोपित दीन मोहम्मद निवासी गाजियाबाद को पुलिस करीब चार माह पूर्व ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

खातों में करोड़ों का लेन-देन 

साइबर सेल ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों के बैंक खातों की जांच की तो पता चला कि इनके खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है। साइबर सेल की टीम लेन-देन की जांच कर ठगी की शिकायत करने वाले अन्य लोगों का पता लगा रही है। 

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड विधि विवि स्थापना मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

यह भी पढ़ें : बदरी-केदारनाथ में हेली सेवा के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया पर लगी रोक हटी, याचिका खारिज

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।