विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उद्यान अफसर की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर दूसरे अफसर को ठगा nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 02 Mar 2020 09:04 AM (GMT+05:30)

साइबर ठगों ने उद्यान विभाग के अधिकारी की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर विभाग के ही दूसरे अफसर से 40 हजार रुपये ठग लिए।

उद्यान अफसर की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर दूसरे अफसर को ठगा nainital news
उद्यान अफसर की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर दूसरे अफसर को ठगा nainital news

रुद्रपुर/हल्द्वानी, जेएनएन : साइबर ठगों ने उद्यान विभाग के अधिकारी की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर विभाग के ही दूसरे अफसर से 40 हजार रुपये ठग लिए, जिसके बाद अधिकारी शिकायत के लिए हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने मुखानी थाने का मामला बताकर वहां तहरीर देने को कह दिया। बता दें कि इन दिनों फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर ठगने का नया तरीका इजाद किया गया है।

मैसेंजर पर मैसेज कर सहकर्मियों से मांगे रुपए

पुलिस के मुताबिक, आरटीओ रोड निवासी हरीश चंद्र तिवारी ऊधमसिंहनगर में जिला उद्यान अधिकारी के पद पर तैनात हैं। किसी जालसाज ने उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बना ली। इसके बाद उसने जिला उद्यान अधिकारी के परिचितों और मित्रों से फेसबुक मैसेंजर से धनराशि की मांग करते हुए मैसेज भेजने शुरू कर दिए। ठगों ने हरीश तिवारी के मित्र व सहायक उद्यान अधिकारी रविंद्र यादव को भी मैसेज भेजे। झांसे में आकर सहायक उद्यान अधिकारी ने ठगों के खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। मामले का पता चलने पर जिला उद्यान अधिकारी ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। एसएसआइ कोतवाली कश्मीर सिंह ने बताया कि अफसर मुखानी थानाक्षेत्र निवासी हैं। इसलिए वहां शिकायत करने को कहा गया है।

ठगी का यह नया तरीका

फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर पैसे ठगने के इस नए तरीके से लोग परेशान हैं। हल्द्वानी में दस से अधिक लोग इसका शिकार हो चुके हैं। दोस्तों व करीबियों को तत्काल पैसे की जरूरत होने के मैसेज भेजे जाते हैं। मुसीबत फंसने और अस्पताल में पैसों की कमी पडऩे का बहाना बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : वन विभाग व पुलिस टीम ने चीतल व नीलगाय के मांस के साथ चार तस्‍करों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : दंपती से लाखों के जेवरात ठगने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार