नैनीताल में सुहावने मौसम के बीच बढ़ा झील का जलस्तर, पर्यटकों की भीड़ से गुलजार हुई सरोवर नगरी
नैनीताल में मंगलवार को मौसम सुहावना रहा, धूप-छांव और हल्की बूंदाबांदी के बीच झील का जलस्तर बढ़कर 78.11 फीट हो गया। पर्यटन सीजन के चलते पर्यटकों की भार ...और पढ़ें

नैनीताल की झील।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी का मौसम मंगलवार को सुहावना बना रहा। धूप छांव का खेल पूरे दिन चला, जबकि शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बीच झील का जलस्तर बढ़कर 78.11 फिट पहुंच गया है।
नगर में बादलों का आना जाना पूरे दिन लगा रहा। धूप भी आती जाती रही। मगर तापमान पूरे दिन नियंत्रण में बना रहा। हालाकि सुबह के समय चली ठंडी हवाओं से हल्की ठंड का आभास हुआ।
झील का जलस्तर बढ़ा
पिछले दिनों हुई बारिश नगर के प्राकृतिक जलश्रोत रिचार्ज हो चले हैं। जिस कारण झील की जल स्तर में निरंतर वृद्धि जारी है। पिछले करीब सप्ताहभर में 10 इंच की वृद्धि हुई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।
सरोवर नगरी में पर्यटन सीजन में सैलानियों से गुलजार
मैदानी भागों में गर्मी बढ़ने व विद्यालयों में अवकाश की वजह से यहां पर्यटकों की आमद लगातार बढ़ रही है।जिससे नगर की फिजा बदल चुकी है। मंगलवार को करीब डेढ़ हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। इस बीच पर्यटन स्थल स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन, चिड़ियाघर समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ रही। मालरोड भी पूरी तरह पर्यटकों से भरी रही।
नौका विहार के लिए लगी रही भीड़
नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। सैलानियों की आमद बढ़ते ही होटलों के रेट इस बार बेतहाशा बढ़ गए हैं। टैक्सी चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर, रामगढ़, पगोट, भवाली, भीमताल, कैंची धाम, सातताल, नौकुचियाताल, खुरपाताल और बजून में भी बड़ी संख्या में सैलानियों का पहुंचना जारी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- नैनीताल में राजमिस्त्री के पोते पवन ने रचा इतिहास: बिना कोचिंग पास की PCS परीक्षा, बने सहायक आयुक्त राज्य कर
नैनीताल में घंटों गुल रही बिजली
नैनीताल शहर में मंगलवार को बिजली की आंखमिचौली ने उपभोक्ताओं को खूब रुलाया। रसोई गैस संकट के बाद होटल-रेस्टोरेंट सहित चाइनीज आइटम की दुकानों में बिजली चालित स्टोव, इंडेक्शन आदि लगाए गए हैं, पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के बाद भी बिजली की खपत बढ़ी है।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे तक तथा दोपहर बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में बिजली की आंख मिचौली चलती रही। लाइन में फाल्ट आने से शहर के तल्लीताल सहित अन्य इलाकों में घंटों बिजली गुल रही, जिस कारण ऊर्जा निगम को उपभोक्ताओं ने खूब कोसा।
अधिकारी नहीं दे पाए जवाब
नगरपालिका सभागार में स्मार्ट मीटर को लेकर आयेाजित बैठक में भी होटल एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों ने भी शहर में मौसम बिगड़ते ही या हल्की बारिश होते ही बिजली गुल होने का मामला उठाया, जिसका अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।