विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand News: आगामी चुनाव को लेकर धन सिंह रावत ने किया बड़ा दावा, यह भी कहा- इस वर्ष 25 कॉलेजों को दिए जाएंगे हॉस्टल

By naresh kumar Edited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 19 Jan 2024 01:37 PM (GMT+05:30)

शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बड़ा दावा किया है। कहा कि भाजपा राज्य की पांचों लोकसभा सीट ...और पढ़ें

Uttarakhand News: आगामी चुनाव को लेकर धन सिंह रावत ने किया बड़ा दावा
Uttarakhand News: आगामी चुनाव को लेकर धन सिंह रावत ने किया बड़ा दावा

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने मेडिकल क्षेत्र में 11 हजार पदों पर नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में भी हर ब्लाक में स्थित डिग्री कालेजों में प्राध्यापक तैनात करने और इस वर्ष 25 कालेजों को हास्टल दिए जाने की बात कही।

दावा किया कि भाजपा राज्य की पांचों लोकसभा सीट के साथ ही नगर पंचायत, नगर निगम और नगर पालिका चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी।  गुरुवार को नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने नव नियुक्त हुए स्वास्थ्यकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस दौरान पत्रकार वार्ता कर उन्होंने कहा कि अभी सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 1400 पदों पर नियुक्ति की है। हर जिले में जाकर वह नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे हैं। सरकार ने इस सत्र में प्रदेश में 11 हजार पदों पर नियुक्ति की जानी है। जिसमें से मेडिकल कालेज पिथौरागढ़ और हरिद्वार में एक-एक हजार पदों पर नियुक्ति होगी।

2500 वार्ड ब्वाय, 275 एएनएम और 500 चिकित्सकों की नियुक्ति की जानी है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों के कैडर में बदलाव किया गया है। टेलीमेडिसिन से दूरदराज के मरीजों को भी उपचार दिया जा रहा है। पूरे देश में टेलीमेडिसिन सुविधा में प्रदेश को पांचवां स्थान हासिल हुआ है।

अगले वर्ष तक दूसरे स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। छात्रों को अब डिजिलाकर के माध्यम से डिग्री प्राप्त होने लगी है। माध्यमिक और उच्च शिक्षा में शिक्षकों की तैनाती के लिए सरकार की ओर से अध्याचन भेज दिया गया है। लोक सेवा आयोग की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने जल्दी ही उच्च शिक्षा में 380 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी अंतिम चरणों में पहुंचने की बात कही।

93 नर्सिंग अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य मंत्री का नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने विभाग में नवनियुक्त 93 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। उन्होंने केरल के अस्पताल में नर्सों के सेवाभाव का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ समय पहले वह केरल गए थे। जहां नर्सों के सेवाभाव को देख वह बेहद प्रभावित हुए।

मरीजों से पूछने पर पता लगा कि 80 प्रतिशत मरीज सेवा से ही ठीक हो जाते हैं। कहा कि नवनियुक्त सौ नर्सों को वह ट्रेनिंग के लिए केरल भेजेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्य, स्वास्थ्य निदेशक डा. तारा आर्य, सीएमओ डा. श्वेता भंडारी, पीएमएस डा. टीके टम्टा, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, विमला अधिकारी, गोपाल रावत, दयाकिशन पोखरिया, विक्रम रावत, मोहित लाल साह, हरीश राणा, गजाला कमाल, मनोज जगाती, मदन मेहरा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं -

Ram Mandir: देहरादून के व्यापारियों ने किया फैसला, आज से 22 जनवरी तक दीपावली की तरह सजेंगे बाजार

Ram Mandir: श्रीराम ने सूखे नाले में बाण चलाया तो फूट पड़ी जलधारा, फिर बुझाई थी माता सीता ने प्यास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।