विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धार्मिक संगठन का जिलाध्यक्ष निकला वाहन लिफ्टर गिरोह का सरगना nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 08 Dec 2019 01:11 PM (IST)

वाहन चोर गिरोह का गिरफ्तार एक सदस्य धार्मिक संगठन का युवा जिलाध्यक्ष निकला। वह अपने दोनों साथियों से चोरी के वाहन पांच हजार रुपये में खरीदकर यूपी में 10-15 हजार में बेचता था।

धार्मिक संगठन का जिलाध्यक्ष निकला वाहन लिफ्टर गिरोह का सरगना nainital news
धार्मिक संगठन का जिलाध्यक्ष निकला वाहन लिफ्टर गिरोह का सरगना nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : वाहन चोर गिरोह का गिरफ्तार एक सदस्य धार्मिक संगठन का युवा जिलाध्यक्ष निकला। वह अपने दोनों साथियों से चोरी के वाहन पांच हजार रुपये में खरीदकर यूपी के सीमावर्ती क्षेत्रों में 10 से 15 हजार रुपये में बेचता था। पुलिस के मुताबिक अब तक वह दो दर्जन से अधिक चोरी के मोबाइल बेच चुके हैं। संगठन की आड़ में ये नेता बाइक  को सीमा से पार कराने का काम भी करता था।

शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की 14 बाइक के साथ गूलरभोज निवासी अश्विनी दुबे और संजय ङ्क्षसह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने अपने एक अन्य साथी रुद्रपुर, सम्पतपुर निवासी बृजेश तिवारी के बारे में जानकारी दी। इस पर पुलिस ने बृजेश को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बाइक और बरामद की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अश्विनी और संजय ङ्क्षसह बाइक चुराते थे। इसके बाद वह चोरी की बाइक बृजेश तिवारी तक पहुंचाते थे। बाइक मिलने के बाद बृजेश ऊधमसिंहनगर के यूपी से सटे क्षेत्रों में बाइक का सौदा करता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बृजेश अश्विनी और संजय से बाइक पांच से 10 हजार में खरीदता था। जिसे वह 10 से 15 हजार रुपये में बेचता था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बृजेश एक धार्मिक संगठन के युवा जिलाध्यक्ष भी है। अब पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर बेचे गए बाइकों की बरामदगी का भी प्रयास करेगी।

यह भी पढ़ें : जागेश्वरधाम मंदिर में जूते पहन कर पहुंच गई भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग टीम

यह भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने कहा, 2020 में नहीं 2022 में पूरा होगा चारधाम ऑलवेदर रोड का काम