Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दहेज उत्पीडऩ में पीएसी कांस्टेबल सहित चार पर मुकदमा दर्ज

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 03 Nov 2018 08:18 PM (IST)

    ऊधमसिंह नगर में दहेज उत्पीडऩ में पुलिस ने पीएसी जवान सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये मांग ...और पढ़ें

    दहेज उत्पीडऩ में पीएसी कांस्टेबल सहित चार पर मुकदमा दर्ज
    दहेज उत्पीडऩ में पीएसी कांस्टेबल सहित चार पर मुकदमा दर्ज

    नैनीताल (जेएनएन) : ऊधमसिंह नगर में दहेज उत्पीडऩ के मामले में पुलिस ने पीएसी जवान सहित परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी का आरोप है। ग्राम कुंडेश्वरी निवासी जगवीर सिंह की पुत्री अलका की दो मई 2013 को मोहल्ला रघुवीरगंज, दयानंद स्कूल के पास जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश निवासी नितिन कुमार के साथ हुई थी। नितिन आइआरबी बैलपड़ाव रामनगर में कांस्टेबल है। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये मांगने लगे। दहेज न लाने पर अलका के साथ गाली गलौज व मारपीट कर उत्पीडऩ करने लगे। 28 अगस्त 2016 को पति नितिन, सास कुसुमलता, जेठ सचिन पुत्र सुधीर व दीपा पत्नी सचिन उसके साथ मारपीट कर उसे मायके छोड़ आए। साथ ही दहेज लिए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

    पति समेत तीन पर दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा : हल्‍द्वानी में एक महिला की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपों की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली के एसएसआइ विजय मेहता ने बताया कि राजपुरा स्थित मायके में रह रही शिवानी आर्य ने अंबेडकर नगर निवासी पति केवल सागर समेत सास व जेठ पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपितों के विरुद्ध धारा 323, 498ए, 504 व 506 आइपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें  : एमबीपीजी कॉलेज में लेक्चर रूम में आपत्तिजनक स्थिति में मिला युगल, मच गया बवाल

    यह भी पढ़ें  : एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ सचिव पर हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग किया हमला