विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉ. अशोक कुमार होंगे नए उच्च शिक्षा निदेशक, प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Fri, 28 Feb 2020 09:11 AM (IST)

उच्च शिक्षा महकमे का मुखिया एक बार फिर बदलेगा। दरअसल 50 दिन उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर रहने के बाद डॉ. एनपी माहेश्वरी 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

डॉ. अशोक कुमार होंगे नए उच्च शिक्षा निदेशक, प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश nainital news
डॉ. अशोक कुमार होंगे नए उच्च शिक्षा निदेशक, प्रमुख सचिव ने जारी किया आदेश nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : उच्च शिक्षा महकमे का मुखिया एक बार फिर बदलेगा। दरअसल, 50 दिन उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर रहने के बाद डॉ. एनपी माहेश्वरी 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर डॉ. अशोक  कुमार नए उच्च शिक्षा निदेशक होंगे। गुरुवार को प्रमुख सचिव आनंद बर्द्धन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

डॉ. अशोक कुमार वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में प्राचार्य हैं। शासनस्तर पर संपन्न हुई विभागीय चयन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नियमित चयनोपरांत डॉ. अशोक को उच्च शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। उनसे एक मार्च से पद पर ज्वाइनिंग लेने को कहा गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, वह मई तक पद पर रहेंगे। इसके बाद वे सेवानिवृत्त हो जाएंगे। अभी डॉ. एनपी माहेश्वरी उच्च शिक्षा निदेशक हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी पहले सप्ताह में कार्यभार ग्रहण किया था। 29 फरवरी को वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके अलावा एक मार्च 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक डॉ. एससी पंत उच्च शिक्षा निदेशक रहे थे।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 2022 तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के होंगे अपने भवन सीएम

यह भी पढ़ें : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा, पहाड़ में योजना के लिए नहीं होने दी जाएगी धन की कमी