Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इंदिरा हृदयेश बोलीं, भाजपा सरकार ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

    By Edited By:
    Updated: Wed, 01 Aug 2018 12:37 PM (IST)

    नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने भाजपा सरकार पर एक बार फिर हमला किया है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आइएसबीेटी बनने की उम्मीद नही हैं। ...और पढ़ें

    इंदिरा हृदयेश बोलीं, भाजपा सरकार ने उड़ाई नियमों की धज्जियां
    इंदिरा हृदयेश बोलीं, भाजपा सरकार ने उड़ाई नियमों की धज्जियां

    हल्द्वानी, [जेएनएन]: नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने भाजपा सरकार पर एक बार फिर कटाक्ष करते हुए कहा, भाजपा सरकार ने नियमों को ताक पर रख शिक्षकों पर कार्रवाई की। पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसकी घोर निंदा की जाती है। 

    नैनीताल रोड आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. हृदयेश ने कहा, सरकार को कर्मचारियों का उत्पीड़न करने के बजाय उनसे बात कर समाधान निकालना चाहिए। सरकार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जांच की बात कर रही है। मुझे इसमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह स्टेडियम देश के प्रतिष्ठित कंपनी ने बनाया है। मानक के अनुसार बनाया गया है।

    उन्होंने आइएसबीटी के मुद्दे को फिर से उठाया और कहा, सरकार ने अपनी प्रतिष्ठा के लिए आइएसबीटी को बनाने के लिए स्थान परिवर्तन की घोषणा कर दी। जबकि, आइएसबीटी पूरे कुमाऊं के लोगों के लिए बेहद जरूरी है। पर्वतीय क्षेत्रों में बस ही आवागमन का मुख्य साधन है। इस सरकार में आइएसबीटी बनने की उम्मीद नहीं नजर आती है। आपदा के नाम पर भी सरकार गंभीर नहीं है। जिनके घर बह गए। उन्हें घर तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। 

    उन्होंने कहा कि पलायन आयोग बनाने से क्या फायदा, जब पलायन कर रहे लोगों को रोका नहीं जा सकता है। राज्य की आर्थिक हालत भी बेहद खराब है। विकास कार्य ठप हैं। ठेकेदारों का भुगतान तक नहीं किया जा रहा है। जनसुविधाएं उपलब्ध कराने में सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जनता समझ चुकी है, कांग्रेस सरकार में ही विकास कार्य होते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: सात अगस्त को भाजपा करेगी महारैली का आयोजन

    यह भी पढ़ें: एनएसयूआइ ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका; की पानी की बौछार

    यह भी पढ़ें: उक्रांद अध्यक्ष दिवाकर भट्ट बोले, मलिन बस्तियों पर स्थिति स्पष्ट करे सरकार