विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल के रतनपुर गांव में हाथी का आतंक, वन विभाग ने घंटों बाद खदेड़ा

Published: Tue, 20 Oct 2026 01:31 PM (IST)

रतनपुर गांव में मंगलवार सुबह एक हाथी घंटों तक मौजूद रहा, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कालाढूंगी (नैनीताल)। बन्न खेड़ा रेंज से सटे बैलपड़ाव के ग्रामसभा रतनपुर में प्राथमिक पाठशाला के निकट मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक एक हाथी मौजूद रहा। हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि हेम तिवारी मौके पर पहुंचे और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर बन्नाखेड़ा के वन क्षेत्राधिकारी सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11 बजे हाथी को गांव से बाहर खदेड़ दिया।

इससे पहले ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन हाथी उल्टा ग्रामीणों की ओर दौड़ पड़ा। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हाथी को गांव से बाहर खदेड़ दिया गया।

पूर्व सांसद प्रतिनिधि विक्रम तिवारी ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। ऐसे में वन विभाग को नियमित गश्त कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन रहा उत्तराखंड, सात दिन में मिलता है शूटिंग का क्लियरेंस

यह भी पढ़ें- नैनीताल की दरकती कृष्णापुर पहाड़ी के उपचार को विशेषज्ञ टीम पहुंची, दरकने से रोकने के लिए डीपीएआर की जाएगी तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।