विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला दिवस पर उत्‍तराखंड में खुलेंगे संपूर्ण महिला डाकघर, ये है योजना nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 07 Mar 2020 10:40 AM (GMT+05:30)

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार बेहतरीन पहल करने जा रहा है। महिला प्रधान बैंकों की तर्ज पर सरकार ने महिला प्रधान पोस्ट ऑफिस खोलने की तैयारी की है।

महिला दिवस पर उत्‍तराखंड में खुलेंगे संपूर्ण महिला डाकघर, ये है योजना nainital news
महिला दिवस पर उत्‍तराखंड में खुलेंगे संपूर्ण महिला डाकघर, ये है योजना nainital news

हल्द्वानी, अविनाश श्रीवास्तव : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार बेहतरीन पहल करने जा रहा है। महिला प्रधान बैंकों की तर्ज पर सरकार ने महिला प्रधान पोस्ट ऑफिस खोलने की तैयारी की है। आठ मार्च यानी महिला दिवस के दिन ही इसे प्रदेशभर में खोला जाएगा। इसकी शाखाओं का प्रबंधन पूरी तरह महिला कर्मचारी ही करेंगी। प्रदेशभर में डाकघरों के सात डिवीजन हैं, जिनमें नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, देहरादून, पौड़ी, गोपेश्वर और टिहरी शामिल हैं। इन डिवीजनों में एक-एक महिला प्रधान डाकघर खोले जाएंगे। महिलाकर्मियों को इन शाखाओं पर तैनाती की सूचना दे दी गई है। नैनीताल डिवीजन में कालाढूंगी में जेल रोड पर संपूर्ण महिला डाकघर खोला जाएगा।  

महिलाओं को महिला दिवस का तोहफा

डाक विभाग की यह पहल महिलाओं को महिला दिवस का तोहफा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, शासन की यह परिकल्पना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए है। यही कारण है कि इन शाखाओं का शुभारंभ आठ मार्च को रविवार का अवकाश होने के बावजूद किया जा रहा है।  

पोस्टमास्टर से लेकर पैकर तक सभी महिलाएं

संपूर्ण महिला डाकघर में पोस्टमास्टर से लेकर पैकर तक सभी महिलाएं होंगी। डाक छंटाई, मनीऑर्डर से लेकर डाकघर से संबंधित सभी बचत योजना, जमा, निकासी आदि के काम महिलाएं ही करेंगी।  रणबीर सिंह तोमर, प्रवर डाक अधीक्षक, पोस्ट ऑफिस नैनीताल ने बताया कि महिला दिवस पर सातों डिविजन में एक-एक संपूर्ण महिला डाकघर खोले जाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत आठ मार्च रविवार को हल्द्वानी के कालाढूंगी के पास एक डाकघर का शुभारंभ किया जाएगा।

सुकन्‍या के तहत खोले जाएंगे खाते

महिला दिवस पर महिलाओं से जुड़े काम ही होंगे। इसके लिए पहली बार छुट्‌टी के दिन एकाउंट से जुड़ा सॉफ्टवेयर काम करेगा। इस दिन सुकन्या योजना के तहत खाते खोले जाएंगे। साथ ही इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते भी खोले जाएंगे। डाक घरों को पेमेंट बैंक का दर्जा मिला हुआ है। इसके लिए खाता खोलने की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस है।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस के कारण उत्‍तराखंड में जीवन रक्षक दवाओं के उत्‍पादन पर संकट

यह भी पढ़ें : चंपावत में बंजर जमीन पर की जाएगी बड़ी इलायची और तेजपात की खेती