यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरदा ने पीएम को राफेल के बयान पर घेरा, पूछा चार साल नौ माह में क्यों नहीं आया फाइटर प्लेन
हरदा ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी जी कहते हैं कि आज हमारे पास राफेल विमान होता तो बात कुछ और होती! मोदी जी आपके पास चार साल और नाै महीने थे आप राफेल फाइ ...और पढ़ें

नैनीताल, जेएनएन : प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आज हमारे पास राफेल विमान होते तो न हमारा कोई विमान गिरता, न ही पाक का कोई विमान बचता। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी इसको लेकर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी के इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ट्वीट कर पीएम पर सावल दागा है।
.jpg)
हरदा ने ट्वीट कर कहा है कि, मोदी जी कहते हैं कि आज हमारे पास राफेल विमान होता तो बात कुछ और होती! मोदी जी आपके पास चार साल और नाै महीने थे, आप राफेल फाइटर प्लेन क्यों नहीं लेकर आए। आपने करार कर लिया है तब भी आप फाइटर प्लेन नहीं ला पा रहे हैं। 2020 से पहले राफेल फाइटर प्लेन नहीं मिल पाएगा, जो हमने 126 राफेल फाइटर प्लेन खरीदने का करार किया था उसे आपने 36 में बदल दिया। हमारी शर्तों में फाइटर प्लेन भारत में ही बनते और पहले खेप की डिलेवरी 2018 तक हो जाती। आपने सारा समझौता राफेल फाइटर प्लेन कंपनी के पक्ष में किया, इसलिए क्योंकि आपको अनिल अंबानी की कंपनी को फायदा पहुंचाना था। आज राफेल फाइटर प्लेन यदि भारतीय वायुसेना के पास नहीं है तो उसके लिए किसी को दोषी ठहराना चाहिए तो वो है नरेन्द्र मोदी की सरकार।