विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व सांसद बाबा ने दी सफाई, कहा - सेल्फी के चक्कर में गलती से कर दिया था सीएए का समर्थन nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 18 Jan 2020 01:42 PM (IST)

पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने सीएए के समर्थन वाले पोस्टर पर हस्ताक्षर करने पर वायरल हुई फोटो पर शुक्रवार को सफाई दी। हस्ताक्षर की वजह लोगों द्वारा सेल्फी लेने का आग्रह करना था।

पूर्व सांसद बाबा ने दी सफाई, कहा - सेल्फी के चक्कर में गलती से कर दिया था सीएए का समर्थन nainital news
पूर्व सांसद बाबा ने दी सफाई, कहा - सेल्फी के चक्कर में गलती से कर दिया था सीएए का समर्थन nainital news

हल्द्वानी, जेएनएन : पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा ने सीएए के समर्थन वाले पोस्टर पर हस्ताक्षर करने पर वायरल हुई फोटो पर शुक्रवार को सफाई दी। उन्होंने कहा कि सीएए के समर्थन वाले बैनर पर हस्ताक्षर की वजह लोगों द्वारा लगातार सेल्फी लेने का आग्रह करना था। वह उत्तरायणी से जुड़े बैनर पर हस्ताक्षर को उठे थे, लेकिन भीड़ होने व लोगों द्वारा बार-बार सेल्फी का आग्रह करने पर गलती से सीएए के बैनर पर हस्ताक्षर कर बैठे। फिर कुछ लोगों ने फोटो वायरल कर दिया। स्वराज आश्रम में प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सांसद ने प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। कहा कि लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।

मंगलवार को काशीपुर में उत्तरायणी मेले के दौरान भाजयुमो ने चामुंडा मंदिर परिसर के बाहर सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया था। पूर्व सांसद बाबा ने कहा कि वह पर्वतीय समाज के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां कार्यक्रम से संबंधित बैनर पर भी हस्ताक्षर कराए जा रहे थे। बगल में ही सीएए का बैनर भी था। वह कार्यक्रम से जुड़े बैनर पर हस्ताक्षर करने जा रहे थे। इस दौरान लोगों ने कई बार उनके साथ सेल्फी लेने का आग्रह किया तो भीड़ की वजह से बीच-बीच में हल्का धक्का भी लगता गया। इस वजह से वह खिसककर सीएए समर्थन वाले बैनर तक पहुंच गए। पूर्व सांसद ने बकायदा पूरी घटना का डेमो भी करके दिखाया। बाबा ने कहा कि धार्मिक आयोजन के दौरान इस तरह के राजनैतिक कार्यक्रम नहीं होने चाहिए।

गैरसैंण में कांग्रेस ने 150 करोड़, भाजपा ने शून्य खर्च किया

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि किसान, युवा, मजदूर हर वर्ग के लोगों को सरकार ने सिर्फ ठगा है। स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल हैं और महंगाई बढ़ती जा रही है। पहाड़ की स्थिति सबसे बदतर है। पाल ने कहा कि कांग्रेस ने गैरसैंण में 150 करोड़ खर्च किए, जबकि भाजपा तीन साल में एक रुपये नहीं खर्च कर सकी। ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक सरकार के खिलाफ रैली निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें : महत्वाकांक्षाओं ने कई बार सिर उठाया पर धैर्य ने बंशीधर भगत का साथ नहीं छोड़ा