विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा पर बरसे कपिल सिब्‍बल, बोले-2014 के बाद पीड़ितों पर दर्ज हो रहा मुकदमा nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Wed, 08 Jan 2020 11:41 AM (IST)

पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने जेएनयू में हिंसा व छात्रों से मारपीट को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा पर बरसे कपिल सिब्‍बल, बोले-2014 के बाद पीड़ितों पर दर्ज हो रहा मुकदमा nainital news
भाजपा पर बरसे कपिल सिब्‍बल, बोले-2014 के बाद पीड़ितों पर दर्ज हो रहा मुकदमा nainital news

नैनीताल, जेएनएन : पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने जेएनयू में ङ्क्षहसा व तोडफ़ोड़ मामले को लेकर केंद्र सरकार व भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खुला आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की वजह से ही विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का माहौल खराब हो रहा है और विवि को सियासी अड्डा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी विवि में मास्क पहनकर गुंडों ने ङ्क्षहसा की, अब फिर से यह दोहराया गया। भाजपा राज में पुलिस छात्रों पर गोली चला रही है, एनकाउंटर किए जा रहे हैं, पीडि़तों पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। इस घटना के लिए वीसी व पुलिस कमिश्नर को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले में बहस करने नैनीताल पहुंचे कपिल सिब्बल भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो देश के टुकड़े करना चाहते हैं, टुकड़े-टुकड़े गैंग वो हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जेएनयू में अराजकतत्व गेट पर सुरक्षा के बाद अंदर कैसे गए, उन्हें अंदर से किसने अनुमति दी, हिंसा होने पर वीसी ने क्या किया, एक घंटा हिंसा के बाद भी वीसी ने पुलिस, कमिश्नर व गृह मंत्री को सूचना क्यों नहीं दी। परिसर में एंबुलेंस के टायर की हवा निकाल दी गई, ताकि घायलों को अस्पताल न ले जाया जा सके। हिंसा के दौरान पुलिस तमाशबीन बनी रही। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री, पुलिस कमिश्नर व वीसी ने ही हिंसा की साजिश रची। सरकार की तानाशाही के खिलाफ व हिंसा करने वालों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के साथ ङ्क्षहसा कर भय का वातावरण बनाया जा रहा है, ताकि संदेश जाए कि हमारे खिलाफ जो आएगा, उनका अंजाम यही होगा। इस मौके पर पूर्व महाधिवक्ता वीबीएस नेगी, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. रमेश पांडे, युवा कांग्रेस नेता धीरज बिष्ट, कैलाश अधिकारी, सभासद पुष्कर बोरा, मो. जुनैद आदि मौजूद थे।

पूरे मामले की हो जांच

उन्होंने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष पर मुकदमे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा राज में यही हो रहा है। जिसे चोट लगी है, उसी पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में यही हुआ, जम्मू कश्मीर में यही हुआ। उन्होंने कहा कि कत्ल करना, मारना, हिंसा करना ही सरकार का रवैया बन गया है। एक ङ्क्षहदू संगठन द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने के सवाल पर कहा कि एक तरफ जिम्मेदारी ली जा रही है, दूसरी तरफ आरोपितों को छात्र बताया जा रहा है, लिहाजा इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि भाजपा राज में पुलिस गोली चलाती है, सरकार इनकार करती है, जांच में गोली चलने की पुष्टिï होती है तो फिर खुद को बचाने के लिए जांच बैठाई जाती है। सिब्बल दिल्ली विधान सभा चुनाव में आप व कांग्रेस के बीच किसी तरह के गठबंधन के सवाल को टाल गए।

यह भी पढ़ें : मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा, सीएए के बहाने शैक्षणिक संस्‍थानों को बर्बाद कर रही कांग्रेस

यह भी पढ़ें : पार्टी के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने कहा, सोशल मीडिया नहीं, पार्टी फोरम पर रखें बात